यह 4 मुनाफेदार सब्जियां लगाएं, एक झटके में लखपति बन जाए, जानें फरवरी में कौन सी सब्जियों की खेती करें

On: February 1, 2026 4:40 PM
Follow Us:
फरवरी में कौन सी सब्जियों की खेती करें

सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो आइये आपको बताते है फरवरी में कौन सी सब्जियों की खेती करें, जो कि मुनाफा देती है।

फरवरी में कौन सी सब्जियों की खेती करें

फरवरी में सब्जियों की खेती का अच्छा समय है। जिससे गर्मियों में अच्छी कमाई होगी। कुछ सब्जियां यहां पर आपको बताने जा रहे हैं जिनमें खर्च भी कम आएगा और लंबी अवधि तक मुनाफा होगा, तो आइये नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार उन सब्जियों की खेती के बारे में जानते हैं-

  • फरवरी में करेला की खेती कर सकते हैं। करेला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे लंबे समय तक उत्पादन मिलेगा। फरवरी में अभी करेला की खेती करने का एक फायदा है कि आपको ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा उसे सपोर्ट देने के लिए, नीचे जमीन पर ही सामान्य तरीके से खेती कर सकते हैं। करेला का भाव भी 30 से ₹40 तक चलता ही रहता है। जिससे अच्छी कमाई हो जाती है।
  • फरवरी में भिंडी की खेती कर सकते हैं। अच्छा मंडी भाव मिलेगा। जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी भिंडी लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। ज्यादातर किसानों को पता ही रहता है, इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। खेत के गहरी जुताई करके, गोबर की खाद मिलाकर आखिरी जुताई करके बुवाई कर सकते हैं। लेकिन बीजों को 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें और फिर 45 से 60 सेंटीमीटर की दूरी पर लगा सकते हैं।
  • ग्वार फली की खेती फरवरी में कर सकते हैं। यह छोटा पैकेट बड़ा धमाका फसल मानी जाती है। कई किसान इसे हल्के में लेते हैं। लेकिन इससे अच्छा खासा प्रॉफिट होता है। खर्चा भी कम आता है, और लंबे समय तक 5 से 6 महीने तक इससे कमाई कर सकते हैं। जिसमें 15 से 25 फरवरी के बीच में अच्छा समय है। इसमें बताया जाता है कि ₹5000 एक एकड़ में खर्च आता है लेकिन कमाई तो उससे ₹300000 तक हो सकती है।
  • फरवरी में किसान गिलकी / तुरई की खेती कर सकते हैं। अगर खेत में जमीन कम है तो किनारो पर भी इसकी खेती कर सकते हैं। जिसमें मध्य फरवरी से मार्च तक इसकी खेती किसान करते हैं। एक हेक्टेयर में 5 से 7 किलो बीज की जरूरत पड़ती है इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। अच्छा उत्पादन लेने के लिए मचान विधि से मतलब की पंडाल बनाकर उसकी खेती कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-बजट 2026 में किसानों के लिए AI टूल हुआ लॉन्च, जानिए भारत विस्तार प्लेटफॉर्म से कैसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी

और पढ़ें

सर्पगंधा की खेती कब और कैसे होती है

किसानों के लिए यह फसल जैकपॉट है, 75 हजार रु प्रति क्विंटल मिलता है भाव, जानिए इस औषधीय फसल की खेती की जानकारी

किसान अभी लगाएं यह फसल

किसान अभी लगाएं यह फसल, 90 दिन में 3 लाख रु की कमाई, सड़क से लेकर बड़े-बड़े होटलों और कंपनियों में है मांग

कद्दू की विदेशी वैरायटी की खेती में मुनाफा

कद्दू की विदेशी वैरायटी 8 हजार रु में 80 हजार रु का मुनाफा देती है, एक बीघा में लगाएं और मालामाल हो जाए

काला मक्का की कीमत कितनी मिलती है

पीला नहीं काला मक्का ₹200 में एक मिल रहा, किसानों के लिए बना काला खजाना, जानिए काले मक्के की खेती का समय और पैदावार

फरवरी के लिए 2 मुनाफेदार सब्जियां

फरवरी में लगाएं यह 2 जादुई सब्जियां, गोल्डन है मौका, कमाई होगी धांसू, खर्च ना के बराबर

फरवरी में भिंडी की खेती

फरवरी में भिंडी की खेती से पैसा मिलेगा हर दूसरे दिन और खर्चा लगेगा कम, जानिए कैसे करें इस समय भिंडी की खेती

Leave a Comment