आम बेचने के लिए मिल रहे पेड़, 1541 आम पेड़ों की नीलामी होगी, जानिए कैसे लगाएं बोली, क्या है आवेदन की अंतिम तारीख

On: February 8, 2026 12:01 PM
Follow Us:
आम के पेड़ की बोली कहां लगा रही

आपने आम के पेड़ नहीं लगाए हैं, लेकिन आम बेचना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं आम पेड़ों की नीलामी कहां हो रही है।

आम के पेड़ की बोली कहां लग रही

कृषि विश्वविद्यालय के जो आम के बागान होते हैं वह आम के पेड़ों को नीलामी पर भी देते हैं। अगर आप चाहे तो इस सीजन में जो फल आएगा उसकी बोली लगा सकते हैं। उसके फल खरीद सकते हैं, और फिर बेंच सकते हैं। जिसमें रविवार और अन्य त्योहार के दिन पर जो छुट्टी रहती है उस दिन बस आपको आम तोड़ने को नहीं दिया जाएगा। बाकी समय आप आम तोड़ सकते हैं। लेकिन आम के पेड़ को किसी प्रकार से आपको हानि नहीं पहुंचानी है।

दरअसल यहां बात हो रही है पूसा कृषि विश्वविद्यालय के आम बगानों की जहां पर संस्थान द्वारा 1541 आम के पेड़ों के फलों की नीलामी की जा रही है। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आइये आपको बताते हैं आवेदन कब कैसे करना है कौन-कौन से चार आम के बागान है जिनके पेड़ों की नीलामी होगी।

आम के पेड़ों के लिए नीलामी के लिए आवेदन

आम के पेड़ों के फलों की बोली लग रही है। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें टेंडर भरने के लिए डाक या स्पीड पोस्ट के द्वारा विभागाध्यक्ष, उद्यान विभाग, स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पते पर भेज सकते हैं। जिसमें बताया गया की न्यूलैब (SRI) आम बाग, पूसा-1,घरारी आम बाग, बिरौली-3, मेजकोठी आम बाग, बिरौली-4 और 5 के पेड़ों की नीलामी होगी यहां। जिससे आम के पेड़ के फल खरीद सकती है।

आम पेड़ों के फल की बोली लगाने के लिए आवेदन की तारीख

आम के फलों की बोली लगाने के लिए आवेदन की तारीख 19 फरवरी 2026 तक है। शाम 5:00 बजे तक टेंडर भर सकते हैं। जिसमें 20 फरवरी को निविदाओं के जो भी आवेदन आएंगे उन्हें खोला जाएगा। उसके 72 घंटे के भीतर आपको₹20000 की जमानत राशि का आधा पैसा जमा करना होगा। बाकी का आधा पैसा 30 अप्रैल 2026 से पहले जमा कर सकते हैं, और फिर आम के पेड़ से फल को तोड़कर बाजार में भेज सकते हैं।

योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए निविदा सूचना एवं प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rpcau.ac.in पर जा सकते हैं। वहां पर विस्तार से बताया गया है। यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो कि आम के व्यवसाय में रुचि रखते हैं लेकिन उनके पास आम के बाग नहीं है।

यह भी पढ़े- पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी? क्या बिना फार्मर आईडी के पैसा मिलेगा, जानिए नियम

और पढ़ें

सेब की उच्च सघनता बागवानी से किसानों को फायदे

किसानों को सीधे 8 लाख ऋण दे रही सरकार, हाई डेंसिटी सेब बागवानी के लिए मिलेगा कर्ज, जानिए पूरी स्कीम

प्राकृतिक खेती के लिए अनुदान योजनाएं

किसानों के खाते में 10 करोड रुपए की राशि हुई ट्रांसफर, प्राकृतिक खेती के लिए ₹2000 दे रही सरकार

प्याज 5 महीने तक सुरक्षित रखने का जुगाड़

प्याज 5 महीने तक नहीं होगी खराब, सस्ते जुगाड़ के साथ प्याज भंडारण का वैज्ञानिक मॉडल हुआ तैयार

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

किसानों को मिला होली का उपहार, सस्ते में कृषि यंत्र के लिए यहां करें बुकिंग, सिर्फ 4 दिन है मौका

जिला स्तरीय कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल

किसानों के 3 दिन रहेगी बहार, MP में कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल का 11 से 9 बजे तक उठाएं लुफ्त

पशुपालन विभाग की योजना

किसानों-पशुपालकों को साहिवाल जैसी उन्नत नस्ल की गाय चाहिए तो तुरंत पशुपालन विभाग के इस योजना का फायदा उठाइए

Leave a Comment