घर के बालकनी में AI से उगाएं ताजा हरी सब्जियां, मोबाइल से होगा काम, नहीं पड़ेगी मेहनत, जानिए AI Agri Pilot क्या है

On: February 18, 2026 3:27 PM
Follow Us:
AI से उगेंगी सब्जियां

अब AI से सब्जियां घर में उगा सकते हैं, वह भी बिना मेहनत के, आइये जानते हैं AI Agri Pilot की कीमत और खासियत के बारे में।

AI से उगेंगी सब्जियां

हरी सब्जियां उगाने के लिए अगर आपके पास जमीन नहीं है, खेत नहीं है, तो घर की बालकनी में भी उगा सकते हैं। एआई आपकी इसमें मदद करेगा। मोबाइल से चल जाएगा, और इसमें आप फसल का नाम डाल देंगे तो फिर वह खुद सब्जियां उगायेगा और आपको बताएगा कि कब पानी दीजिए, या कब पोषक तत्व देना है।

AI से कौन-कौन सी सब्जियां उगेंगी

AI से आप घर पर कोई भी हरी सब्जी उगा सकते हैं जैसे कि टमाटर, गोभी, ब्रोकली, पालक इत्यादि। गन्ना जैसी फसले भी इसमें उगाई जा सकती है। बस बालकनी में आपको स्टैंड लगा देना है और इसमें बीज डालना है। फिर आपको बताएगा कि कब इसमें पानी दीजिए। माइक्रोसॉफ्ट के एआई एग्री पायलट के सह संस्थापक प्रशांत मिश्रा जो कि अमेरिका के हैं उन्होंने बताया कि यह खेती दुबई और अमेरिका में की जा रही है। जिन लोगों को खेती नहीं आती वह इसमें आसानी से खेती कर पा रहे हैं।

AI Agri Pilot का इस्तेमाल आम इंसान भी कर रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इससे सलाद उत्पन्न कर रही है, हरी सब्जियों को उगा रही है, आईए जानते हैं इसकी कीमत।

AI Agri Pilot की कीमत क्या है

यह मशीन बड़े ही काम की है। इसकी कीमत कुछ लोगो को बेहद कम लग सकती है। बताया जा रहा है कि AI Agri Pilot की कीमत ₹15000 तक है। बड़ी-बड़ी कंपनियां इसे आसानी से खरीद का इस्तेमाल कर रही है। इसकी मदद से खेती करना आसान हो गया है।

जिन्हे खेती का शौक है, समय नहीं है, वह भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे घर के भीतर रखा जा सकता है, और इसको रोशनी दी जाती है, जो कि वह खुद बताता है, की कितनी रोशनी चाहिए। उसके हिसाब से सब्जियां उगाई जाती है।

यह भी पढ़े- सिंचाई के लिए खेत के चक्कर नहीं सिर्फ एक बटन दबाए, सरकार से लाखों रुपए की मशीन सिर्फ 10 हजार रु में मिल रही

Leave a Comment