किसान अगर खेती की मेहनत, लागत, घटाना चाहते हैं, पैदावार बढ़ाना चाहते हैं तो आइये आपको 4-in-1 मल्चिंग मशीन के बारे में बताते हैं।
4-in-1 मल्चिंग मशीन किस काम आती है
किसान अब वैज्ञानिक विधि से खेती करने लगे हैं। जिससे उन्हें पहले से ज्यादा फायदा होता है। जिसमें अगर आप सब्जियों की खेती करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होने जा रही है। दरअसल यहां पर बात करेंगे 4-in-1 मल्चिंग मशीन की। यह मल्चिंग मशीन एक साथ चार काम करती है। अगर आप बेड बना कर सब्जियों की खेती करते हैं तो इस मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मशीन से बेड बनाने, खाद डालने और ड्रिप के साथ मल्चिंग लगाने का काम एक साथ हो जाता है। आइये आपको बताते हैं यह मशीन कैसे काम करती है।
मल्चिंग मशीन कैसे काम करेगी
खेत की तैयारी करने के बाद, आप इस मल्चिंग मशीन का इस्तेमाल बेड बनाने, खाद डालने, मल्चिंग बिछाने और ड्रिप लगाने के लिए कर सकते हैं। यानी कि एक साथ चार काम इस मशीन से हो जाएगा। यह मशीन 3 घंटे में तीन बीघा में काम कर देती है। इसमें खाद के लिए जगह बनी होती है, टंकी बनी होती है। जिसमें खाद डलता है, और वह खाद एक बराबर मात्रा में जमीन पर गिरता है। यह मशीन खेत में चलती है तो पहले बेड बनाती है, फिर खाद के साथ ड्रिप और मल्चिंग भी बिछा देती है। इसलिए इसे 4-in-1 मल्चिंग मशीन कहा जाता है।
सभी सब्जियों के लिए करती है अलग-अलग तरह से काम
यह मल्चिंग मशीन सभी सब्जियों के लिए अलग-अलग तरह से काम करती है। मतलब कि अगर आप तरबूज खरबूज या ककड़ी की खेती करते हैं तो उसके लिए एक तरह का बेड बना देगी। लेकिन अगर आप धनिया, मिर्च या लहसुन की खेती बेड बनाकर करते हैं जिसके लिए बड़े बेड की जरूरत पड़ती है तो यह मशीन उस तरह के बेड भी बना देती है, तो आप अपने अनुसार चौड़ाई या लंबाई तय कर सकते हैं। इसमें जीरो मेंटेनेंस लगता है। अगर आप यह मशीन खरीदना चाहते हैं, तो 9111785353 में संपर्क कर सकते हैं।









