किसानों को तुरंत मिलेगी बारिश और बिजली की जानकारी, बस मोबाइल में करें यह 2 काम

On: February 15, 2026 5:49 PM
Follow Us:
किसानों को बारिश और बिजली की जानकारी के लिए ऐप

किसान अगर जानना चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में आज बारिश और बिजली कब गिरेगी तो आइये आपको बताते हैं कौन से ऐप से यह जानकारी मिलती है।

किसानों को बारिश और बिजली की जानकारी के लिए ऐप

किसानों को मौसम से बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है। खेती में बारिश, बिजली आदि से बहुत ज्यादा नुकसान होता है। अगर बारिश समय पर हो जाती है तो फायदा है, अगर बे मौसम होती है तो किसानों को नुकसान हो जाता है। अगर किसानों को पता हो कि कब बारिश होने वाली है तो किसान उसका लाभ उठा सकते हैं या उससे सतर्क हो सकते हैं।

जैसे कि अगर किसान सिंचाई करने वाले हैं और अगर उनको पता है की बारिश होने वाली है तो वह सिंचाई नहीं करेंगे तो इससे पानी की बचत होगी। लेकिन अगर फसल बिल्कुल तैयार हो चुकी है या फसल की कटाई हो चुकी है। ऐसे में अगर बारिश हो जाती है तो वह फसल खराब हो जाती है।

लेकिन अगर किसानों को पता हो की बारिश होने वाली है तो वह फसल को सुरक्षित जगह पर रख लेंगे। अगर किसान कहीं और जाने वाले हैं तो फसल को सुरक्षित रख कर जाएंगे। क्योंकि उन्हें पता होगा कि हां अगले हफ्ते बारिश होने वाली है या आजकल में बारिश होने वाली है तो आइये आपको उन दो मोबाइल ऐप के बारे में बताते हैं जो कि यह जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाते हैं।

मेघदूत ऐप

मेघदूत ऐप किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा मददगार है। इसमें यह बताया जाता है कि वर्तमान में यह आगामी एक सप्ताह में कहां पर बारिश होगी या नहीं होगी। इसमें बारिश की संभावना और तापमान के बारे में किसान जान सकते हैं। जिससे उन्हें फायदा है।

दामिनी ऐप

अगर किसानों को बिजली से बचना है तो उसके लिए उन्हें दामिनी ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए। दामिनी ऐप में बताया जाता है कि बिजली किस क्षेत्र में गिर सकती है। बिजली कड़कने और बिजली गिरने की सटीक जानकारी इस ऐप द्वारा किसानों को मिल जाती है। अगर किसान खेतों में काम करने जा रहे हैं मौसम खराब नजर आ रहा है तो ऐसे में इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बताता है कि बिजली किस स्थान पर गिर सकती है, और उसके बचाव के लिए क्या करना चाहिए। इससे किसानों और पशु पालकों को भी फायदा होता है।

अगर मौसम खराब होता है, पशुपालक पशु चराने के लिए खुले में ले जा रहे हैं, तो उनके पास यह ऐप जरूर होना चाहिए। जिससे वह अपनी और अपने पशुओं की सुरक्षा कर सके, समय पर सुरक्षित जगह पर जाकर रुक सके।

यह भी पढ़े-किसानों को बांटे निशुल्क बीज, कलेक्टर ने बताएं फसल के फायदे, बढ़ेगी पैदावार, घटेगी किसानों की लागत

और पढ़ें

गेहूं-सरसों काटने की मशीन

गेहूं-सरसों काटने की मशीन है शानदार, आधा घंटा में 1 बीघा की फसल काट देगी, लाखों कमाने का मौका ऐसा फिर नहीं मिलेगा

गुड़ मिलावटी है या नहीं कैसे टेस्ट करें

गुड़ नकली है या असली, घर बैठे 2 मिनट में करें टेस्ट, FSSAI ने वीडियो में बताया कैसे करें गुड का घरेलू टेस्ट

गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

गेहूं किसान हो सावधान, दाने छोटे और उत्पादन गिरने से बचाने के लिए करें यह 2 उपाय, जाने गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

आलू को लंबे समय तक स्टोर करने के उपाय

आलू किसानों को 100% होगा मुनाफा, आलू भंडारण का यह जबरदस्त तरीका अपनाएं लंबे समय तक आलू नहीं होगा खराब

सरसों की कटाई का सही समय

सरसों की कटाई के समय यह गलती पड़ेगी भारी, एक लापरवाही से घटेगी पैदावार, जानिए सरसों की कटाई का सही समय

गेहूं की आखिरी सिंचाई समय पर करने के फायदे

गेहूं की आखिरी सिंचाई इस समय करें किसान, 20% तक उत्पादन बढ़ जाएगा, नहीं सुना तो होगा नुकसान

Leave a Comment