5 से 10 हजार रु लगाकर एक एकड़ से अगर लखपति बनना चाहते हैं तो फरवरी में यह सब्जी फसलें लगाएं ‌

On: February 15, 2026 5:52 PM
Follow Us:
कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली सब्जी फसलें

कम समय कम लागत में ज्यादा मुनाफा फरवरी में लेना चाहते हैं तो यह तीन सब्जी फसलें लगा सकते हैं, आइये आपको उनके बारे में बताते हैं।

कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली सब्जी फसलें

  • गर्मियों में यह सब्जी महंगी बिकती है, और 5 से 10000 के खर्चे में तैयार हो जाती है। दरअसल, यहां पर हरा धनिया की बात की जा रही है। जिसकी खेती करना भी आसान है, बस अंकुरण होना चाहिए। गर्मी के लिए धनिया लगा रहे हैं तो हाइब्रिड किस्म का चयन करें जैसे कि मल्टी कट वैरायटी। एक एकड़ में 8 से 10 किलो बीज लग जाएंगे। आपको बीजों को दो भागों में तोड़कर 8 से 12 घंटे के लिए पानी में भिगोने के बाद से, 25 सेंटीमीटर की दूरी में कतारों में बुवाई करें।

  • ग्वार फली की खेती भी अभी किसान कर सकते हैं। इसमें किसानों का अच्छा फायदा है। इसमें किसानों को खर्च कम आता है, और मुनाफा ज्यादा होता है। ग्वारफली की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। 80 से 100 दिन में इस फसल से 400 से 600 किलो ग्राम तक उत्पादन 1 एकड़ से प्राप्त कर सकते हैं। जिससे कम लागत में 3 से 4 लाख की कमाई की जा सकती है।

  • करेले की खेती भी किसानों को जल्द से जल्द कर लेनी चाहिए। करेला के साथ-साथ में किसान धनिया की खेती भी कर सकते हैं। ग्रीष्मकालीन फसल के रूप में करेला एक अच्छा विकल्प माना जाता है। 60 से 65 दिन में पैदावार मिलने लगती है। दोमट या बलुई दोमट मिट्टी अच्छी होती है। मचान विधि से इसकी पैदावार किसान बढ़ा सकते हैं। दो से तीन बार जुताई करके, खेत में गोबर खाद मिलकर, बेड बना कर 1.5 से 2 मीटर की दूरी में बीजों की बुवाई कर सकते हैं। बीज अच्छे से अंकुरित हो इसके लिए बुवाई से पहले 24 घंटे उसे पानी में भिगोकर रखें और 2.5 से 3 सेंटीमीटर की गहराई और 45 सेंटीमीटर की दूरी में बीजों की बुवाई कर सकते हैं। अच्छी कमाई करना चाहते हैं, व्यावसायिक खेती करना चाहते हैं, तो हाइब्रिड किस्म का चयन करें।

यह भी पढ़े-जहर बेचकर लखपति बन सकते हैं किसान, एक किलो की कीमत 89 लाख रु, जाने मधुमक्खी पालन से कमाई का नया विकल्प

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment