MP के किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण, अग्रणी संस्थानों में जाने का मिलेगा मौका

On: January 25, 2026 4:14 PM
Follow Us:
MP के किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजेगी सरकार

MP के किसानों के शानदार खबर है। मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह का कहना है कि किसानों को उन्नत कृषि संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

MP के किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजेगी सरकार

MP के किसानों के हित में कई योजनाएं चल रही है। जिससे उन्हें समय-समय पर लाभ भी मिलता है। इसी कड़ी में अब किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक भी सिखाई जाएगी। बता दे कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह का कहना है कि मध्यप्रदेश के किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ा जाएगा। किसानों को अधिकारियों के नेतृत्व में उन्नत कृषि संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

इस तरह से प्रदेश में उद्यानिकी और कृषि उत्पादन को नई दिशा मिलेगी। किसानों को फायदा होगा। दरअसल मंत्री श्री कुशवाह 23 जनवरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के जलगांव के जैन हिल्स, जैन वैली टाकरखेड़ में उन्नत उद्यानिकी योजनाओं के अंतर्गत संचालित अत्याधुनिक उद्यानिकी उपकरणों, नर्सरी और सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे है।

उसी समय मंत्री को उद्यानिकी के क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों से बात करने का मौका मिला। जिसमें उनके अनुभवों एवं नवाचारों की जानकारी भी उन्हें मिली। इसके आलावा जैन इरिगेशन फार्म और रिसर्च सेंटर, टिश्यू कल्चर लैबोरेटरी, खाद्य प्रसंस्करण इकाई के साथ-साथ उच्च उत्पादन वाली आधुनिक खेती प्रणालियों का भी अवलोकन भी उन्होंने किया। जिनसे किसानों खेती में बदलाव लाने में मदद मिलती है।

उद्यानिकी फसलों से किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उद्यानिकी फसलों पर भी चर्चा की। जिससे किसानों को आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से बात की कि आधुनिक कृषि उपकरणों एवं तकनीकों का इस्तेमाल कर उद्यानिकी फसलों से ज्यादा उत्पादन कैसे लिया जाए। इसके अलावा विदेशों में निर्यात के लिए कौन सी उन्नत कृषि तकनीक इस्तेमाल की जा रही इस पर भी बात की।

मंत्री श्री कुशवाह ने फलों की खेती पर चर्चा की, खेती के आवश्यक कृषि यंत्रो के बारें में बात की जिससे किसानों की मेहनत घटेगी। बता दे कि मंत्री जी ने टिश्यू कल्चर, बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली, केले की फसल में टाइम टैग तकनीक का इस्तेमाल के आलावा नेट शेड फार्मिंग के बारें में भी किसानों के हित में बात की। जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ हो सके।

किसानों और कृषि विद्यार्थियों से मंत्री की बातचीत

किसानों को इन तकनीकों से क्या लाभ है इस पर भी बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि मंत्री श्री कुशवाह ने राजस्थान के झालावाड़, मध्यप्रदेश के उज्जैन, महाराष्ट्र के बुलढाणा, और सिक्किम के कृषि तकनीकों का अध्ययन करने आए हुए कृषि विद्यार्थियों और किसानों से बीत की और उन्हें उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया है। जिससे वह इस क्षेत्र में अच्छा काम कर पाएं।

यह भी पढ़े- MP में किसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2 हजार रु, सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं में किस्त पर बड़ी अपडेट

और पढ़ें

होली पर किसान भी कमाई कर सकते है

होली पर किसान करें तगड़ी कमाई, इन दीदियों की जैसे हर्बल गुलाल बनायें, जानें बस्तर की बिहान दीदियां की कमाई का राज

AI से उगेंगी सब्जियां

घर के बालकनी में AI से उगाएं ताजा हरी सब्जियां, मोबाइल से होगा काम, नहीं पड़ेगी मेहनत, जानिए AI Agri Pilot क्या है

MPACS

MPACS: 54 लाख किसानों के लिए यह योजना बनी वरदान, सस्ते में मिलता है खाद, बीज, और फसली ऋण

भारत विस्तार हुआ लॉन्च

किसानों के लिए लांच हुआ भारत विस्तार, 24 घंटे घर से मिलेगी खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी

कपास हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

किसानों की वर्षों की तमन्ना हुई पूरी, कपास की फटाफट होगी तुड़ाई, शिवराज सिंह ने बताई कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

MP के किसानों को खाद लेने के लिए फार्मर आईडी

Farmer ID: किसानों को बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी खाद, लागू हुई नई व्यवस्था, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment