आलू किसानों को मुनाफा लेने के लिए लंबे समय तक स्टोर करना पड़ता है, जब अच्छा भाव मिले तब वह उसकी बिक्री करते हैं, तो आइये जाने आलू भंडारण का तरीका।
आलू को लंबे तो समय तक सुरक्षित रखने की चुनौती
आलू को लंबे समय तक सुरक्षित रखना एक चुनौती भरा कार्य होता है। लेकिन यहां पर आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आलू लंबे समय तक खराब नहीं होगा। आलू अगर किसान लंबे समय तक स्टोर कर लेते हैं तो उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है। लेकिन अगर आलू खुदाई के कुछ दिन बाद ही खराब होने लगे या कुछ महीने तक टिक पाए तो ऐसे में किसान को नुकसान होता है।
अगर बाजार में अच्छा भाव नहीं मिलता तो भी किसानों को इसमें घाटा हो जाता है। इसलिए यहां पर आज चर्चा करेंगे कि आलू की खुदाई कैसे करें, किन बातों का ध्यान रखें, कौन सी बातें जरूरी होती हैं, जिनको मानकर किसान लंबे समय तक आलू को सुरक्षित रख सकते हैं।
आलू को लंबे समय तक स्टोर करने के उपाय
- आलू को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, उन्हें सड़ने से बचाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको खुदाई के समय ही ध्यान रखना पड़ेगा। सबसे पहले तो आपको खुदाई कब करनी है, उसके 20 से 25 दिन पहले ही पानी देना बंद कर देना है। मतलब की खेत में सिंचाई नहीं करनी है। डी-हल्मिंग करने से किसानों को फायदा होता है। आलू की गुणवत्ता बेहतर होती है, और वह लंबे समय तक टिक पाता है।
- इसके अलावा कुछ किसान यह भी करते हैं कि जब आलू खेत में लगा रहता है तो उसके छिलके को मजबूत करने के लिए फसल को परिपक्व करने के लिए बाद में क्या करते हैं कि पौधे के ऊपरी हिस्से को तने को काट देते हैं। जिससे ट्यूबर का विकास रुकने लगता है और छिलका मजबूत हो जाता है। जिससे जब आलू की खुदाई होती है तो उसे चोट कम लगती हैं लंबे समय तक वह खराब नहीं होता है, सुरक्षित रहता है।
- इसके बाद आलू का भंडारण करने से पहले आपको कटे फटे आलुओं को अलग कर देना है, जो आलू डैमेज है उन्हें अलग रखना है। क्योंकि अगर कुछ आलू खराब होते हैं तो दूसरे आलू पर भी प्रभाव पड़ता है, और वह भी खराब हो जाते हैं, इसलिए खराब आलू को अलग रखना है, जो अच्छे आलू है उन्हें अलग रखना है।
इन सब चीजों के अलावा रखने के स्थान का भी ध्यान रखना चाहिए। आलू को ऐसी जगह पर रखें जहां पर सूखी जगह हो, मतलब अपनी नमी न हो, अंधेरी जगह हो, और ठंडी जगह हो, खुली हुई टोकरी में रख सकते हैं अगर थोड़ा बहुत आलू है, तो ध्यान रखें वेंटिलेशन भी अच्छे से होना चाहिए। हवा का आवागमन होना चाहिए। आलू को कभी गीले में ही नहीं रखना चाहिए। सूखे हुए आलू को ही स्टोर करना चाहिए और जहां पर आप आलू रखते हैं वहां पर प्याज नहीं रखना चाहिए नहीं तो आलू जल्दी खराब हो जाता है।











