किसानों को 9 हजार रु हर साल देगी सरकार, इन दो योजनाओं से जुड़ जाए, खेती का खर्चा यहीं से निकल जाएगा

On: February 4, 2026 10:37 AM
Follow Us:
इन किसानों को ₹9000 हर साल मिलेंगे

खेती के खर्चे में किसानों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने किया किसानों को 9 हजार रु हर साल देने का ऐलान, जानिये क्या है योजना।

इन किसानों को 9 हजार रु हर साल मिलेंगे

बजट 2026-27 से किसानों को कई तरह के तोहफे मिले हैं। जिसमें आज बात कर रहे हैं बिहार विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट 2026-27 की, जिसमें किसानों को राहत देते हुए सरकार ने ₹3000 सालाना देने का ऐलान किया है। जिससे छोटे और सीमांत किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी। खेती के खर्च कम करने में सहायता मिलेगी। खाद, बीज, पानी आदि का खर्चा किसान सरकार से मिली आर्थिक मदद से ही उठा पाएंगे, तो आईए जानते हैं 9000 कैसे मिलेंगे।

केंद्र सरकार की इस योजना से मिलते हैं ₹6000

₹3000 राज्य सरकार ने देने का ऐलान किया है। जिसमें मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें ₹3000 मिलेंगे। लेकिन हमने बात की थी 9000 की, तो बता दे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें ₹6000 हर साल मिलते हैं। तो इस तरह से उन्हें कुल मिलाकर ₹9000 अब खाते में प्राप्त होगा।

कृषि रोड मैप 4 पर सरकार का ऐलान

कृषि रोड मैप 4 पर सरकार का ऐलान है कि इसमें तेजी से काम हो रहा है। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने बजट भाषण में यह भी बताया कि इसमें किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। जिस तरीके से खाद, बीज की कीमत बढ़ रही है तो उन्हें अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। जिससे खेती में किसानों को मदद मिलेगी। बिहार का इस साल का कुल बजट 3.47 लाख करोड़ है जो कि पहले से ज्यादा है। क्योंकि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का खर्च सरकार ने बढ़ाया है।

यह भी पढ़े- किसान भाइयों को कम रेट में नहीं बेचनी पड़ेगी फसल, सरकार सोलर क्रॉप ड्रायर पर 1.4 लाख रुपए दे रही सब्सिडी

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment