दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, किसानों को बनाता है अमीरों से अमीर, जमीन के ऊपर नहीं अंदर उगता है

On: January 10, 2026 10:08 AM
Follow Us:
दुनिया का सबसे महंगा मशरूम कौन सा है

दुनिया का सबसे महंगा मशरूम जो कि किसानों को तगड़ा भाव दिलाता है इसकी कीमत लाखों रुपए तक होती है तो आइये इसके बारे में बताते हैं।

दुनिया का सबसे महंगा मशरूम कौन सा है

दुनिया भर में मशरूम की कई वैरायटी प्रसिद्ध है। जिसमें भारत में भी कई मशरूम की खेती की जाती है। जिसमें आज यहां पर आपको ट्रफल मशरूम की जानकारी देने जा रहे हैं जो कि काला और सफेद वैरायटी में आता है। दोनों की कीमतें अलग होती है। जिसमें सफेद वाले की बात कर तो इटली में बहुत ज्यादा फेमस है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 से 20 लाख रुपए किलो बताई जाती है। जो कि बहुत ज्यादा है।

वहीं काले वाले की बात करें तो फ्रांस और यूरोपीय देशों में पाया जाता है ज्यादातर। जिसकी कीमत 2 से 5 लाख रुपए किलो तक बताई जा रही है। ब्लैक ट्रफल और व्हाइट ट्रफल का इस्तेमाल किन चीजों में होता है, खेती कैसे होती है, इसमें कौन-कौन सी चुनौतियां आती है, इसके बारे में जानते हैं।

ट्रफल मशरूम को उगाते कैसे हैं

सामान्य जो मशरूम होते हैं उनकी खेती जमीन के ऊपर ही की जाती है। हमारे देश में तो कई किसान झोपड़ी में भी मशरूम को उगा लेते हैं। लेकिन बात करें ट्रफल की जो की महंगा मशरूम होता है। इसे जमीन के भीतर उगाया जाता है। इसे खास तरीके के पेड़ों के जड़ों के आसपास उगाया जाता है, जैसे की अखरोट का पेड़, चिनार, फाइन, ओक जमीन के नीचे 6 से 8 इंच के नीचे उगता है।

इसे एक खास जलवायु की आवश्यकता होती है जो कि फ्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में पाई जाती है। भारत में ट्रफल की खेती हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में होती है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी इसकी खेती की जा सकती है।

ट्रफल मशरूम कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं

ट्रफल मशरूम के महंगा बिकने का एक कारण यह भी होता है कि इसे ज्यादा दिन तक स्टोर नहीं कर सकते हैं। बताया जाता है की ताजा ट्रफल सिर्फ एक हफ्ता या फिर 10 दिन तक अपनी खुशबू और स्वाद दे पता है। साथ ही ट्रफल की सप्लाई भी सीमित होती है। ट्रफल का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है जैसे कि इससे पास्ता, सॉस, सूप, रिसोटो जैसी चीज बनाई जाती है, जो की एक स्कूप हजारों रुपए में बिकती है। ट्रफल का इस्तेमाल करके तेल, नमक, मटर जैसी कई चीज बनाई जाती है जो की महंगी बिकती है।

यह भी पढ़े- काला गेहूं और धान लगाकर पैसा छाप रहे किसान, प्रति बीघा हो रही लाखों रुपए की आमदनी, ₹500 किलो मिला भाव

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment