महिला किसान ने किया कमाल, 2 एकड़ से 3 लाख रु कमाएं 90 दिन में, मिला प्रथम पुरस्कार, जानिए कैसे

On: February 5, 2026 1:04 PM
Follow Us:
महिला किसान की सफलता की कहानी

नमस्कार किसान भाइयों इस लेख में महिला किसान की सफलता की कहानी जानने जा रहे हैं जिससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे।

महिला किसान की सफलता की कहानी

खेती में महिलाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सरकार भी महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही है। इसके अलावा समय-समय पर महिलाओं को सम्मान भी मिलता है। जिसमें आज एक महिला किसान की बात करने जा रहे हैं जो कि बिहार के गया जिले की रहने वाली है, उन्हें मगध प्रमंडल स्तर पर प्रदर्शनी में उद्यान विभाग से प्रथम पुरस्कार भी खेती के लिए मिल चुका है।

मतलब कि वह खेती किसानी में अच्छा ज्ञान रखती हैं। उन्होंने हाल ही में दो एकड़ की जमीन से 2 से 3 लाख रुपए की कमाई की है जिसके बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं तो आईए जानते हैं।

ब्रोकली की खेती

महिला किसान के खेती के अच्छे परिणाम को देखते हुए उन्हें पुरस्कार दिया गया है। महिला का नाम गायत्री कुमारी है जो कि अपनी पति के सहयोग के साथ में खेती करती है, और अच्छी खेती से आमदनी भी करती हैं। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले उन्होंने ब्रोकली की खेती की शुरुआत की थी और आज इससे अच्छी कमाई कर रही है। पहले उन्होंने तीन कट्ठे में ब्रोकली लगाया था। लेकिन अब उन्होंने दो एकड़ में की ब्रोकली की खेती कर रखी है।

जिससे उन्होंने कहा कि 2.50 लाख रुपए मिल चुके हैं और अभी भी ₹50000 इससे मिल सकते हैं। यानी की कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि दो से ₹300000 दो एकड़ की जमीन से किसान ब्रोकली की फसल से कमा सकते हैं तो आइये आपको बताते हैं ब्रोकली की कीमत बाजार में कितनी मिल रही है।

ब्रोकली की कीमत कितनी मिल रही

बाजार में अब ब्रोकली की कीमत अन्य सब्जियों से महिला किसान ने बताया कि अच्छी मिल रही है। जिसकी वजह से उन्होंने इस फसल को लगाना शुरू किया है। वह बताती है कि एक पीस ही 35 से ₹40 मिल जाता है, और ब्रोकली में एक प्लांट में कई पीस निकल आते हैं। ब्रोकली के बारे में कहना है कि यह सामान्य गोभी के तुलना में जल्दी तैयार होती है। इसका मंडी में 2 से 3 बिना ज्यादा भाव भी मिल जाता है।

लागत के बारे में अन्य किसानों का कहना है कि 25 से ₹30000 एक एकड़ में लगते हैं, और कमाई ₹100000 तक इससे हो सकती है। महिला किसान ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर नवंबर में इसकी खेती की थी और जनवरी में उत्पादन मिलना शुरू हो गया था। इस तरह से किसानों के लिए मुनाफे वाली फसल है। साल में इसे किसान तीन से चार बार लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों को सिंचाई के लिए 52 हजार रुपए सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए खेत तालाब योजना का लाभ कैसे उठाएं

और पढ़ें

कम लागत में ज़्यादा मुनाफ़ा देने वाली फसल

आधा एकड़ ज़मीन से 2 लाख रु से ज़्यादा कमा रहे किसान, जानें कम लागत में ज़्यादा मुनाफ़ा देने वाली फसल

जामुनी आलू

जामुनी आलू सहित 14 उन्नत किस्मों की खेती से 1 करोड़ का टर्नओवर ले रहे किसान, चाचा भतीजा की जोड़ी ने किया कमाल

कृषि उद्यमी की कहानी

बिना मिट्टी के हल्दी की खेती, गोबर और केले के पत्ते से सालाना 20 लाख रु की कमाई, जानिए क्या-क्या करते हैं कृषि उद्यमी

मटके में लौकी की खेती से किसान को क्या फायदा है

मटके में लौकी की खेती से प्रति एकड़ 2 लाख रु से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं किसान, जानिये इस नवाचार के बारे में

किसान की सफलता की कहानी

बेर की यह वैरायटी लगाकर एक एकड़ से 5 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा ले रहे किसान, पूरे गांव में हुए प्रसिद्ध, सब ले रहे सीख

किसान की सफलता की कहानी

Farmer success story: किसान ने रचा इतिहास, 3 महीने में कमाए 12 लाख रुपए, सरकार से मिली सब्सिडी, आधा हुआ खर्चा

Leave a Comment