खेतों में धमाल मचा देगी एक मशीन, जुताई के साथ सिंचाई भी करेगी ₹100 में, सरकार भी दे रही सब्सिडी, जानिए कीमत

On: January 27, 2026 12:22 PM
Follow Us:
पावर टिलर / छोटा ट्रैक्टर

किसानों के लिए ऐसी मशीन आई है जो की खेत की जुताई के साथ सिंचाई भी करती है, तो आइये आपको इसकी कीमत और खासियत बताते हैं-

पावर टिलर / छोटा ट्रैक्टर

पावर टिलर जिसे कई किसान छोटा ट्रैक्टर के नाम से भी जानते हैं। यह मशीन इस समय किसानों की पसंदीदा बन रही है। इस मशीन में खेत टिलर के साथ सिंचाई की सुविधा भी दी जा रही है, जो कि किसानों को पसंद आ रही है। छोटे किसानों के लिए तो यह वरदान मानी जा रही है। जिन किसानों के खेतों में ट्रैक्टर, रोटावेटर जैसे बड़े कृषि यंत्र नहीं घुस पा रहे हैं तो ऐसे में यह छोटा ट्रैक्टर आसानी से खेत के कोने कोने की जुताई कर देगा।

अगर आप सब्जी फल आदि की खेती करते हैं तो आपके लिए यह मशीन बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। इससे निराई गुड़ाई मिट्टी चढ़ाने का काम पौधों की सिंचाई इत्यादि का काम कर सकते हैं। सरकार भी इसमें किसानों की मदद करेगी, आधा खर्च उठाएगी। तो आइये आपको बताते हैं यह मशीन कहां मिल रही है इसकी कीमत क्या है।

पावर टिलर पर सब्सिडी

पावर टिलर पर किसानों को 50% सब्सिडी मिल रही है। यानी कि सिर्फ आधा खर्चा ही किसान को देना पड़ेगा। इस मशीन में रोटावेटर लगाने की जगह मिलती है। इसमें हल लगाने की सुविधा भी मिलती है, और सिंचाई के लिए भी इसमें साधन दिया गया है। इसे सड़क में चलाने के लिए टायर मिलता है, और खेतों में आप इसमें रोटावेटर प्लाऊ फिट करके खेत की जुताई कर सकते हैं।

यह एक किसान की मदद से आसानी से चल जाता है। यह पावर टिलर 5 से 9 एचपी तक मिलता है। इस मशीन पर सब्सिडी लेने के लिए सरकारी पोर्टल के खुलने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ₹2500 का टोकन कटवाकर फिर लॉटरी में किसान हिस्सा लेते हैं। इसके पश्चात चयनित किसानों को सरकार की तरफ से अनुदान दिया जाता है।

पावर टिलर की कीमत क्या है

कृषि मेलों में इस समय कई कृषि यंत्र देखने को मिलते है। जिसमें अनुदान भी मिलता है। जिसमें यह पावर टिलर इस समय बलिया उत्तर प्रदेश में हीरा इंडस्ट्री जलालपुर में देखने को मिल रहा है। जहां पर आप कृषि मेले से या सीधे कंपनी से संपर्क करके भी खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 45000 से 50000 रुपए है।

किसानों को यह पावर टिलर 5, 7 और 9 एचपी का मिल रहा है तो उसके अनुसार कीमत भी तय की गई है। लेकिन 50% सब्सिडी लेकर इसकी कीमत आधी हो जाती है। 1 लीटर पेट्रोल में इससे किसान एक बीघा में जुताई या सिंचाई का काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- Grain ATM: मजदूरों की हुई बल्ले-बल्ले, ATM मशीन से 24 घंटे मिलेगा अनाज, 3 जिलों में अन्नपूर्ति एटीएम लगेगा

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment