गेहूं के खेतों से चूहों का आतंक होगा खत्म सिर्फ 5 दिन में, करें यह उपाय, चूहों का पूरा परिवार होगा साफ

On: February 15, 2026 5:49 PM
Follow Us:
गेहूं की फसल में चूहों का आतंक

गेहूं के खेतों से चूहों का आतंक के कारण नुकसान हो रहा है, चूहे जड़ों को खा रहे हैं तो आइये आपको बताते हैं चूहे भगाने का उपाय।

गेहूं के खेतों से चूहों का आतंक

गेहूं के खेतों में इस समय चूहों की समस्या देखी जा रही है जो की खेतों में बिल बनाते हैं, और जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सीधे जड़ से ही पौधे सूख जाता है, जो फसल बच जाती है तो बाद में जब अनाज आने लगता है, फल बनने लगते हैं तो फिर चूहे फल को खाने लगते हैं। इस तरह से चूहों को अभी भगाना ही जरूरी है। जिसके लिए कृषि विशेषज्ञ द्वारा 5 दिन का एक असरदार उपाय बताया गया है। जिसे 5 दिन तक फॉलो करना है, और फिर खेतों से चूहे भाग जाएंगे।

खेत से चूहे भगाने का उपाय

खेत से चूहे भगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यहां बताये गए पांच उपाय करने होंगे। इससे चूहे हमेशा के लिए साफ हो जाते हैं, तो आइये नीचे लिखे पांच बिंदुओं के अनुसार उपाय जानते हैं।

  • सबसे पहले खेत में देखना होगा कि कहां पर चूहों की बिल है।
  • फिर उन जगहों पर गीली मिट्टी से बिल को बंद कर देना है।
  • इसके बाद तीसरे दिन जाकर उन बिलों को देखना है कि अगर बिल खुल गई है तो फिर वहां पर कुछ खाने की चीज रखनी होगी। जैसे की आटे की गोली भी आप रख सकते हैं।
  • इसके बाद अगर वह खाद्य पदार्थ चूहे खा जाते हैं तो फिर इसके बाद दूसरे दिन जाकर आपको उस खाद्य पदार्थ में जिंक फास्फाइड मिलाना है और फिर बिल के पास रख देना है। यह जहरीला होता है जिससे उन्हें नुकसान होता है।
  • पांचवें दिन गिरे हुए चूहों को खेतों से हटा देना है।

यह उपाय शाहजहांपुर के कृषि विशेषज्ञ द्वारा बताया गया है जिससे चूहों को खेत से साफ किया जाता है। चूहों को भगाने के लिए पुदीना का इस्तेमाल कर सकते है। इसकी तेज़ गंध चूहों को रास नहीं आती है। इसके आलावा लाल मिर्च ले सकते है। क्योकि इसका तीखापन और गंध उन्हें भगाने का काम करता है। इतना ही नहीं कपूर भी बढ़िया है। इसकी गंध चूहे भगाने का काम करती है।

यह भी पढ़े-माली का जुगाड़ है दमदार, बिना पॉलीहाउस कर रहे टेंपरेचर मेंटेन, बीज उगाने के लिए फ्री का यह जुगाड़ है कमाल, जानिए

और पढ़ें

माली का जुगाड़

माली का जुगाड़ है दमदार, बिना पॉलीहाउस कर रहे टेंपरेचर मेंटेन, बीज उगाने के लिए फ्री का यह जुगाड़ है कमाल, जानिए

Solar traps

Solar traps: बिना कीटनाशक छिड़के कीटों की होगी छुट्टी, बस खेत में लगा दे यह जुगाड़, 1-1 कीड़ो को खींचकर करेगा साफ

आम में ज्यादा मंजर लाने के लिए डालें यह 3 चीज

आम के पेड़ में मंजर भर-भर के आएंगे, यह 3 फ्री की चीज करें इस्तेमाल, किसानों को मिला 100% रिजल्ट

सर्दी में सूखी तुलसी को हरा भरा कैसे करें

सर्दी में तुलसी सूख चुकी तो करें यह उपाय, निकल आएगी नई-नई पत्तियां, हरा भरा हो जाएगा पौधा

लहसुन का डॉलर साइज करने के उपाय

लहसुन को डॉलर साइज में बनाने के लिए करें यह 2 काम, सफेद बड़ी आकार की लहसुन देख तुरंत खरीद लेंगे ग्राहक

सोलर कैमरा टेक्नोलॉजी

Solar Camera: खेत, तालाब, पशु की 24 घंटे निगरानी करता है यह जुगाड़, कोई भी जानवर या चोर घुसेगा तो तुरंत करेगा अलर्ट

Leave a Comment