किसानों को घर बैठे मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, कृषि विभाग ने जारी की हेल्पलाइन

On: January 29, 2026 12:57 PM
Follow Us:
किसानों को घर बैठे मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

किसानों के लिए कृषि विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिससे वह घर बैठे ही सभी तरह की सरकारी योजनाओं के बारे में जान सकते हैं।

किसानों को घर बैठे मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

किसानों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाएं चलाई जा रही है। विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। लेकिन सभी किसानों तक इन योजनाओं की जानकारी नहीं पहुँचती है। कभी-कभी किसान अगर जानाना भी चाहते हैं तो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की वजह से वह मायूस होकर लौट जाते हैं। उन्हें या तो अधिकारियों से मिलने का मौका नहीं मिलता या फिर योजनाओं के बारे में सही समझ नहीं मिलती।

ऐसे में किसानों के हित के लिए कृषि निदेशालय द्वारा बुधवार के दिन कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिससे किसानों को घर पर ही सारी जानकारी मिल जाएगी, और विस्तार से योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। बता दे की लखनऊ में कृषि विभाग के द्वारा हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्य मंत्री बलदेव सिंह के साथ ही इस हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की है, तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर

किसानों के लिए जिस हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया है वह 0522-2317003 है। जिस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किसान फोन कर सकते हैं। इससे किसानों खेत में जो भी योजना चल रही है उसकी जानकारी मिलेगी जैसे कि सोलर पंप पर सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, खाद बीज सब्सिडी, कीटनाशक पर सब्सिडी, इन सब चीजों के बारे में किसान जान सकते हैं।

इस हेल्पलाइन नंबर के शुरू होने से किसानों को बहुत फायदा होगा। उन्हें सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर है। इसे शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य यही है कि किसानों को सही जानकारी मिले और धोखेबाजो के चक्कर में भी वह नहीं पड़ेंगे।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को स्ट्रॉ रीपर पर 1 लाख 50 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, सिर्फ चंद दिन है मौका

और पढ़ें

होली पर किसान भी कमाई कर सकते है

होली पर किसान करें तगड़ी कमाई, इन दीदियों की जैसे हर्बल गुलाल बनायें, जानें बस्तर की बिहान दीदियां की कमाई का राज

AI से उगेंगी सब्जियां

घर के बालकनी में AI से उगाएं ताजा हरी सब्जियां, मोबाइल से होगा काम, नहीं पड़ेगी मेहनत, जानिए AI Agri Pilot क्या है

MPACS

MPACS: 54 लाख किसानों के लिए यह योजना बनी वरदान, सस्ते में मिलता है खाद, बीज, और फसली ऋण

भारत विस्तार हुआ लॉन्च

किसानों के लिए लांच हुआ भारत विस्तार, 24 घंटे घर से मिलेगी खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी

कपास हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

किसानों की वर्षों की तमन्ना हुई पूरी, कपास की फटाफट होगी तुड़ाई, शिवराज सिंह ने बताई कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

MP के किसानों को खाद लेने के लिए फार्मर आईडी

Farmer ID: किसानों को बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी खाद, लागू हुई नई व्यवस्था, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment