किसानों को अब कम दाम में फसल बेचने या रेट गिरने पर सब्जियां फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार सोलर क्रॉप ड्रायर पर भारी सब्सिडी दे रही है।
सोलर क्रॉप ड्रायर का इस्तेमाल किस लिए होता है
सोलर क्रॉप ड्रायर का इस्तेमाल फसल को, सब्जियों को, सुखाने के लिए किया जाता है जैसे की मशरूम, टमाटर, प्याज, फूलगोभी, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, हल्दी, अंजीर, करेला आदि सब्जिया हैं जो जल्दी खराब हो जाती है, तो इन्हें किसान सुखाकर भी बेंच सकते हैं। अगर बाजार में भाव गिर जाता है तो कम रेट में सब्जी बेचने की जरूरत नहीं है। अगर टमाटर के भाव बहुत ज्यादा गिर गए हैं तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है उन्हें सुखाकर भी बेंचा जा सकता है तो इस तरह से सोलर क्रॉप ड्रायर का इस्तेमाल किया जाता है।
सोलर क्रॉप ड्रायर में सब्जियां सूखाने से उनका रंग खराब नहीं होता ना ही सुगंध खराब होती है और उत्पाद के गुणवत्ता भी बढ़िया रहतीहै सोलर क्रॉप ड्रायर सौर ऊर्जा की मदद से चलता है तो बिजली बिल का खर्चा भी नहीं आएगा और सरकार इस पर सब्सिडी दे रही है तो लिए उसके बारे में जानते हैं।
सोलर क्रॉप ड्रायर पर सब्सिडी
बिहार राज्य सरकार की तरफ से किसानों को सोलर क्रॉप ड्राइवर पर 140000 रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है जो कि बिहार सरकार उद्दान निदेशालय कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जा रही है। इससे ऊर्जा की बचत होगी, नवकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल होगा, फसल की शेल्फ लाइफ बढ़ेगी। तो आईए जानते हैं आवेदन कहां करना है कौन से दस्तावेज लगेंगे।
सोलर क्रॉप ड्रायर पर सब्सिडी कैसे मिलेगी
सोलर क्रॉप टायर पर सब्सिडी लेने के लिए पहले तो आपको कुछ दस्तावेज तैयार करने होंगे जैसे कि आधार कार्ड बैंक पासबुक का विवरण रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इत्यादि उसके पश्चात आपको आवेदन करना होगा हॉर्टिकल्चर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।








