मशरूम की खेती के लिए 90% सब्सिडी दे रही सरकार, इस गोल्डन चांस का उठाएं फायदा, जानिए कहां करें आवेदन

On: January 18, 2026 1:35 PM
Follow Us:
मशरूम की खेती पर सब्सिडी

मशरूम की खेती अगर बेहद कम खर्चे में करना चाहते हैं तो सरकार आपको सुनहरा मौका दे रही है, आईए जानते हैं आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

मशरूम की खेती पर सब्सिडी

मशरूम की खेती में कम खर्चे में अधिक आमदनी ली जा सकती है। इसीलिए इस पर सरकार भी सब्सिडी दे रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी तरफ आकर्षित हो सके, और सरकारी योजना का लाभ लेकर कम लागत में मशरूम की खेती कर सके। जिसमें इस समय बिहार में पश्चिमी चंपारण के किसानों को मशरूम की खेती के लिए 50 से 90% तक अनुदान दिया जा रहा है।

जिसमें मशरूम की खेती के लिए आवश्यक चीजों पर अलग-अलग अनुदान मिल रहा है। जैसे कि मशरूम उत्पादन के बैग पर तथा मशरूम उत्पादन के लिए जो हट तैयार होता है उस पर भी अलग से सब्सिडी मिलती है, तो आईए जानते हैं इसके बारे में।

मशरूम बैग पर सब्सिडी

मशरूम उत्पादन के लिए जो बैग होते हैं उन पर 90% सब्सिडी मिल रही है। जैसे की ओएस्टर मशरूम के उत्पादन के लिए उद्यान विभाग द्वारा एक बैग पर 90% सब्सिडी मिल रही है। जिसमें एक बैग की कीमत ₹80 है तो सिर्फ 8 रुपए में उन्हें वह बैग मिलेगा। वही बटन मशरूम का बैग ₹90 का मिलता है तो उद्दान विभाग से अनुदान पर ₹9 में वह बैग दिया जाएगा। जिसमें एक आवेदक 100 बैग तक अनुदान पर ले सकते हैं। जिससे एक अच्छी शुरुआत होती है।

मशरूम की खेती के लिए बांस हट पर सब्सिडी

मशरूम की खेती के लिए बांस हट तैयार करते हैं तो उस पर भी सब्सिडी मिलेगी। जिसमें 50% अनुदान मिलेगा। बताया गया की 15 फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा बांस हट बनाते हैं तो उसमें 1 लाख 80 हजार रुपए का खर्च बैठता है, तो उसमें 50% अनुदान मिलेगा यानी कि सिर्फ आधा खर्चा ही करना पड़ेगा।

मशरूम की खेती पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

मशरूम की खेती पर सब्सिडी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और कुछ दस्तावेज तैयार करके भी अपलोड करना होगा। जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो, लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट, और किसान का पंजीकरण जैसे दस्तावेज लगेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए www.horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा मशरूम फार्मिंग पर सब्सिडी दी जा रही है।

यह भी पढ़े- छोटी नर्सरी के लिए 10 लाख रुपए सब्सिडी दे रही सरकार, जगह कम, खर्च कम, कमाई जोरदार, जानिए योजना क्या है

और पढ़ें

किसानों के लिए सरकारी योजनाएं

सभी किसानों को इन 7 सरकारी योजनाओं का पता होना चाहिए, जिनसे खेती का खर्चा घटेगा पैदावार बढ़ेगी

जैविक खेती के लिए सरकारी मदद

प्राकृतिक खेती के लिए 31500 रु प्रति हेक्टेयर दे रही सरकार, जानिए क्या है योजना, कैसे मिलेगी जैविक खेती में सरकारी मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

किसानों की होली हुई रंगीन, खाते में आएंगे 4 हजार रु, जानिए PM किसान का पैसा किसे मिलेगा दोगुना

राजस्थान में यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता

किसानों की खाद से झोली भरी, प्रदेश में नहीं खाद की कमी, नकली खाद बेचने वालों को पर 20 लाख का जुर्माना

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक का वितरण

किसानों को मिला चेक पर चेक, मुख्यमंत्री के हाथों से हुए आर्थिक तौर पर मजबूत, कई योजनाओं के मिले लाखों रुपए

किसानों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला प्रमाणित बीज

किसानों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता का प्रमाणित बीज, सभी जिलों में होगी बीज की जांच, जानिये किसे मिलेगा लाभ

Leave a Comment