सिंचाई के लिए अगर किसान ड्रिप इरिगेशन सिस्टम खेत में लगाना चाहते हैं तो उनके लिए सुनहरा मौका है, राज्य सरकार 90% सब्सिडी दे रही है।
ड्रिप इरिगेशन सिस्टम पर सब्सिडी
सिंचाई करने के लिए आजकल कई तरह के आधुनिक कृषि यंत्र आ चुके हैं जो की खेती के काम को आसान बना देते हैं। जिसमें ड्रिप इरिगेशन सिस्टम भी है। इससे खेत की सिंचाई करना बेहद आसान है। एक बार किसान खेत में इस सिस्टम को बिछा देते हैं तो एक बटन दबाकर खेत की सिंचाई कर सकते हैं। जिसमें झारखंड राज्य सरकार द्वारा किसानों को ड्रिप इरिगेशन सिस्टम पर 90% सब्सिडी जा रही है।
जो कि राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, कृषि निदेशालय, बागवानी निदेशालय द्वारा दी जा रही है। यह सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत दी जा रही है। अगर किसान सब्जी फल इत्यादि की खेती करते हैं तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
सिर्फ एक बटन दबाकर करें फसल की सिंचाई
फसल की सिंचाई करने के लिए आपको खेतों में बार-बार जाकर चारों तरफ घूमना नहीं पड़ेगा, ना ही पानी लगाना पड़ेगा, ना ही ध्यान देना पड़ेगा कि कहां ज्यादा पानी गया कहां कम पानी गया और अगर पानी की समस्या है, पानी की बर्बादी कम करना चाहते हैं तो ड्रिप सिस्टम लगा सकते हैं। ड्रिप इरिगेशन सिस्टम में पाइप लगी होती है, सब पाइप होती है, ड्रिपर होता है, फर्टिलाइजर टैंक होता है कंट्रोल बल्ब होता है। जिससे यह पूरा चलता है, किसान को यहां पर इस तकनीकी की जानकारी भी दी जाएगी।
कि किस तरह से इंस्टॉल करें, किस तरीके से इस्तेमाल करें, जिससे उन्हें कोई समस्या नहीं आएगी, किसान चाहे तो तरल खाद भी इसे दे सकते हैं।
ड्रिप इरिगेशन सिस्टम की लागत
ड्रिप इरिगेशन सिस्टम की जितनी लागत होगी उस हिसाब से किसानों को अनुदान दिया जाएगा। जिसमें किसानों को ₹60000 से लेकर 1.20 लाख तक की लागत आ रही है, जो की एक एकड़ के अनुसार बताई जा रही है। इसमें 90% अनुदान की बात करें तो ₹10000 में भी इस मशीन को अपने खेत में लगवा सकते हैं। ड्रिप सिस्टम के बहुत ज्यादा फायदे हैं, यह पैदावार बढ़ाने में मदद करता है तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार लाता है। कई किसानों को इससे बहुत ज्यादा फायदा हो रहा है।
ड्रिप इरिगेशन सिस्टम पर सब्सिडी के लिए आवेदन
ड्रिप इरिगेशन सिस्टम अगर खेत में लगा रहे हैं सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो फिर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं या फिर प्रज्ञा केंद्र, सीएससी ऑनलाइन पोर्टल पर भी जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपके पास अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, जमीन के कागज, पासपोर्ट साइज फोटो, किसान रजिस्ट्रेशन जैसे दस्तावेजों के साथ मोबाइल नंबर होना चाहिए।
यह भी पढ़े- किसानों के लिए लांच हुआ भारत विस्तार, 24 घंटे घर से मिलेगी खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी










