किसानों को मिला होली का उपहार, सस्ते में कृषि यंत्र के लिए यहां करें बुकिंग, सिर्फ 4 दिन है मौका

On: March 1, 2026 10:21 AM
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

किसान अगर अनुदान पर कृषि यंत्र लेना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जानिए पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

उत्तर प्रदेश के किसानों को योगी सरकार की तरफ से होली का उपहार मिला है। इस सीजन किसान सस्ते में कृषि यंत्र लेना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छा मौका है। आपको बता दे की अनुदान पर कृषि यंत्र मिल रहे हैं। जिसकी बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों के पास अब थोड़ा समय बचा है। आवेदन करने के लिए आवेदन कहां से करना है, क्या प्रक्रिया है, आइये इसके बारे में जानते हैं।

फार्म मशीनरी बैंक एकल कृषि यंत्र पर सब्सिडी

प्रदेश के किसानों को कृषि विभाग की तरफ से कई तरह के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। अगर किसान फार्म मशीनरी बैंक खोलना चाहते हैं तो यहां पर उसके लिए भी सब्सिडी मिल रही है। कृषि ड्रोन पर सब्सिडी जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र पर अनुदान मिल रहा है। अगर किसान फसल अवशेष प्रबंधन के लिए एकल कृषि यंत्र लेना चाहते हैं तो प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन का इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेज्ड्यू योजना का फायदा उठा सकते हैं।

यहां पर मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर एवं मेज सेलर के लिए भी बुकिंग ली जा रही है। इस तरह किसानों को खेती के कई पड़ाव के लिए कृषि यंत्र अनुदान पर दिए जा रहे हैं।

अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए बुकिंग कैसे और कब तक करें

अनुदान पर कृषि यंत्र लेने के लिए बुकिंग 4 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यहां पर किसान कॉर्नर में बुकिंग पर क्लिक करके अपने मनचाहे कृषि यंत्र को बुक कर सकते हैं। इससे वेबसाइट में योजना से जुड़ी सभी जानकारी किसानों को मिल जाएगी।

जब बुकिंग हो जाती है, टोकन कंफर्म होने के बाद लाभार्थी कृषि यंत्र की खरीदी कर सकते हैं, और फिर उसके खरीदी की रसीद और फोटो 10 दिन के अंदर-अंदर वेबसाइट पर जाकर अपलोड करना होगा। किसान इसी वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर upyantratraking.in पर भी अपलोड कर सकते हैं। इस तरह से आवेदन की प्रक्रिया बताई जा रही है।

यह भी पढ़े- किसानों-पशुपालकों को साहिवाल जैसी उन्नत नस्ल की गाय चाहिए तो तुरंत पशुपालन विभाग के इस योजना का फायदा उठाइए

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment