किसानों का कृषि यंत्रो पर भारी सब्सिडी मिल रही है, लेकिन उनके पास एक दिन का समय है, आईए जानते हैं पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी
उत्तर प्रदेश के किसान अगर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छा मौका है। कई कृषि यंत्रों पर 45 से 55% तक की सब्सिडी दी जा रही है जो किसान 5 एकड़ से ज्यादा जमीन रखते हैं उन्हें 45% और जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है उन्हें 55 तक अनुदान मिल रहा है। जिसके लिए किसानों को आवेदन करना होगा। पंजीयन के पश्चात आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं किन कृषि यंत्रो पर सब्सिडी मिल रही है, और आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
किन कृषि यंत्र पर मिल रही सब्सिडी
किसानों को कई कृषि यंत्र पर सब्सिडी जा रही है। जिसमें पावर वीडर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पावर टिलर, रीपर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, स्प्रे मशीन, ट्रैक्टर माउंटेन स्प्रेयर, पैकिंग मशीन इत्यादि कृषि यंत्र पर सब्सिडी मिल रही है। यहां पर बात कर रहे हैं लखीमपुर खीरी जिले के कृषि विभाग के जहां से किसानों को इन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें 4 मार्च तक किसान आवेदन कर सकते हैं, 6 मार्च को फिर लॉटरी निकाली जाएगी। अगर ज्यादा लोग आवेदन कर देते हैं तो आईए जानते हैं किन किसानों पर कृषि यंत्र पर सब्सिडी मिल रही है।
सब्सिडी पर कृषि यंत्र के लिए आवेदन कैसे करें
सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेना चाहते हैं तो जन सेवा केंद्र विभाग की वेबसाइट WWW.agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अगर ₹50000 से ज्यादा की सब्सिडी किसान को कृषि यंत्र पर मिले तो उसके लिए उन्हें ₹2500 का टोकन राशि भी जमा करना होगा। अगर 1 लाख से ज्यादा सब्सिडी का फायदा किसान उठा रहे हैं तो उसके लिए ₹5000 की टोकन राशि जमा करनी होगी।
अगर 50000 से कम सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं, कम सब्सिडी वाले कृषि यंत्रों के लिए मतलब की लघु कृषि यंत्र की बुकिंग के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा सब्सिडी के लिए टोकन राशि जमा करना जरूरी है।








