Solar traps: बिना कीटनाशक छिड़के कीटों की होगी छुट्टी, बस खेत में लगा दे यह जुगाड़, 1-1 कीड़ो को खींचकर करेगा साफ

On: February 13, 2026 5:57 PM
Follow Us:
Solar traps

Solar traps: अगर किसान कीटनाशक नहीं छिड़कना चाहते तो उनके लिए यह जुगाड़ बहुत ही ज्यादा शानदार है, जो कि बिना किसी खर्चे के चलेगा।

सोलर ट्रैप

किसान खेतों में फसल को कीड़ों से बचाने के लिए कभी-कभी कीटनाशक भी छिड़कते हैं, जिसमें खर्चा भी आता है, समय भी लगता है, और कीटनाशक में जो केमिकल मौजूद होते हैं उससे मिट्टी भी खराब होती है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसीलिए किसान इसके जगह पर सोलर ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो की खेत में लगा दिया जाता है। आईए जानते हैं सोलर ट्रैप किस तरीके से काम करता है।

सोलर ट्रैप किसानों की कैसे करेगा मदद

सोलर ट्रैप का इस्तेमाल आजकल किसान खेती में कीटों को साफ करने के लिए कर रहे हैं। जिसमें किसान चिंता मुक्त हो जाते हैं। खेत में सोलर ट्रैप लगा देते हैं फिर यह सूर्य की रोशनी से चार्ज होकर रात में जलता है, इस सोलर ट्रैप में एक एलइडी लाइट लगी होती है और लाइट के नीचे एक पानी भरा कंटेनर होता है। जब कीड़े लाइट के पास आते हैं तो पानी में गिरकर फस जाते हैं। इस तरीके से यह सोलर ट्रैप काम करता है। इसमें किसान को कुछ नहीं करना पड़ता बस एक बार खेत में स्थापित करना होता है। आईए जानते हैं इसकी कीमत क्या है।

सोलर ट्रैप किसानों को कितने में मिलेगा

किसान कितने बड़े खेत में खेती कर रहे हैं उन्हें कितनी ज्यादा कीटों की समस्या आती है उसके हिसाब से सोलर ट्रैप की कीमत तय होती है। अगर छोटा पोर्टेबल सोलर ट्रैप लेते हैं तो 1200 से ₹1600 में किसान को पड़ जाता है लेकिन मध्यम आकार का एक सोलर ट्रैप 3000 से 3500 रुपए तक में मिलता है। वही बड़े और ऑटोमेटिक मॉडल के जो सोलर ट्रैप आते हैं उनकी कीमत ₹6000 से ज्यादा की ही होती है, तो इस तरीके से सोलर ट्रैप कौन सा ले रहे हैं, उसके अनुसार कीमत होती है। बाजार में कुछ सोलर ट्रैप हजार रुपए से भी कम में मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े- आम के पेड़ में मंजर भर-भर के आएंगे, यह 3 फ्री की चीज करें इस्तेमाल, किसानों को मिला 100% रिजल्ट

Leave a Comment