किसान घर बैठे जंगली जानवरों से बचा रहे फसल, सोलर कैमरा से मिली बड़ी राहत, जाने कितना आता है खर्चा

On: February 4, 2026 12:29 PM
Follow Us:
सोलर कैमरा से जंगली जानवरों से फसल बचाएं

जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर बैठे ही सोलर कैमरा से जान सकते हैं कि खेत में कोई है या नहीं।

सोलर कैमरा से जंगली जानवरों से फसल बचाएं

सोलर कैमरा की मदद से जंगली जानवरों से खेत को बचाया जा रहा है। किसान अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके मेहनत को घटा रहे हैं। दरअसल, इस समय रबी सीजन में जो फसले लगी हैं तो रात और दिन के समय भी जंगली जानवर खेतों में आ रहे हैं और नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों को बहुत ज्यादा घाटा होता है, और अगर किसान अपनी फसल जंगली जानवरों से बचना चाहते हैं तो उन्हें खेतों में रात दिन रहना पड़ता है।

जिससे बड़ी मेहनत भी आती है। किसान दूसरा काम नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब किसान घर बैठे सोलर कैमरा का इस्तेमाल करके जंगली जानवरों से अपनी फसल बचा रहे हैं तो आईए जानते हैं यह किस तरीके से काम करता है।

सोलर कैमरा खेत में लगने से क्या फायदा है

सोलर कैमरा खेत में लग जाता है तो किसान घर बैठे देख पाते हैं कि उनके खेत में कोई जानवर है या नहीं। दरअसल सोलर कैमरा को मोबाइल से जोड़ा जाता है। मोबाइल में किसान देख सकते हैं। उनके खेत की क्या स्थिति है, खेत में कोई है या नहीं। अगर खेत में जंगली जानवर आते दिखते हैं, कोई हलचल नजर आती है, तो किसान तुरंत खेत पहुंच जाते हैं, और उन्हें हटा देते हैं।

जिसके लिए उन्हें दिन भर और रात में खेत में नहीं बैठना पड़ता। सोलर कैमरा में सोलर सिस्टम लगा होता है। जिससे बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। वह दिन में बिजली से चार्ज होकर, रात के समय भी चलता है।

खेत में सोलर कैमरा लगाने में कितना खर्चा आएगा

खेत में सोलर कैमरा लगाकर किसान खेत की तकवारी करने के काम से राहत पा सकते हैं। जिसमें अलवर जिले में इस समय किसान इस सोलर कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह बताते हैं कि यह हाईटेक कैमरा मोबाइल ऐप के द्वारा चलता है। इससे मूवमेंट डिटेक्शन आधुनिक सिस्टम होने के कारण मोबाइल में अलर्ट का ऑप्शन आ जाता है। जिससे वह जान जाते हैं कि खेत में कोई आ गया है और फिर वह तुरंत खेत में पहुंच जाते हैं।

इसको लगाने में किसान ने बताया कि ₹10000 का खर्चा आया है, एक कैमरा पर। लेकिन यह लंबे समय तक चलेगा और किसानों के लाखों की फसल बचेगी।

यह भी पढ़े- किसानों को 9 हजार रु हर साल देगी सरकार, इन दो योजनाओं से जुड़ जाए, खेती का खर्चा यहीं से निकल जाएगा

और पढ़ें

गेहूं-सरसों काटने की मशीन

गेहूं-सरसों काटने की मशीन है शानदार, आधा घंटा में 1 बीघा की फसल काट देगी, लाखों कमाने का मौका ऐसा फिर नहीं मिलेगा

गुड़ मिलावटी है या नहीं कैसे टेस्ट करें

गुड़ नकली है या असली, घर बैठे 2 मिनट में करें टेस्ट, FSSAI ने वीडियो में बताया कैसे करें गुड का घरेलू टेस्ट

गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

गेहूं किसान हो सावधान, दाने छोटे और उत्पादन गिरने से बचाने के लिए करें यह 2 उपाय, जाने गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

आलू को लंबे समय तक स्टोर करने के उपाय

आलू किसानों को 100% होगा मुनाफा, आलू भंडारण का यह जबरदस्त तरीका अपनाएं लंबे समय तक आलू नहीं होगा खराब

सरसों की कटाई का सही समय

सरसों की कटाई के समय यह गलती पड़ेगी भारी, एक लापरवाही से घटेगी पैदावार, जानिए सरसों की कटाई का सही समय

गेहूं की आखिरी सिंचाई समय पर करने के फायदे

गेहूं की आखिरी सिंचाई इस समय करें किसान, 20% तक उत्पादन बढ़ जाएगा, नहीं सुना तो होगा नुकसान

Leave a Comment