सर्दी में तुलसी पर बरसा पाला का कहर, तुलसी सूखने से बचाने के लिए करें यह असरदार देसी उपाय

On: January 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
तुलसी को सर्दी में सूखने से कैसे बचाएं

सर्दी में अगर तुलसी सूख रही है तो आईए जानते हैं इसे कैसे बचाया जा सकता है वह भी बिना किसी खर्चे के।

सर्दी में तुलसी सूखने का कारण

सर्दी में धूप कम निकलती है, ठंड बढ़ जाता है, पाला और ओस गिरता है। जिससे तुलसी को नुकसान होता है। तुलसी सूखने लगती है। पाले से पत्तियां धीरे-धीरे पीली और फिर काली पड़ जाती हैं, धीरे-धीरे पौधा भी सूखने लगता है। जिसका सीधा कारण यह भी होता है कि धूप पर्याप्त तुलसी के पौधे को नहीं मिलती है या पानी ज्यादा दिया जा रहा है, साथ ही ठंडी हवा और पाला भी तुलसी को सूखाता है। पौधे को कमजोर कर देता है, तो आईए जानते हैं इन सब बातों का ध्यान कैसे रखें, किन उपायों से तुलसी को सर्दियों में सूखने से बचाए।

तुलसी को सर्दी में सूखने से कैसे बचाएं

तुलसी को सर्दी में सूखने से बचाने के लिए यहां पर आपको कई उपाय बताने जा रहे हैं जो कि असरदार है और इससे तुलसी हरी भरी बनी रहती है-

  • सबसे पहले उपाय की बात करें तो आपको तुलसी के पौधे को किसी ऐसी जगह पर लगाना है, अगर वह गमले में रखी है तो ऐसी जगह पर रखना है, जहां पर सीधी धूप आती हो जहां पर सुबह की धूप मिलती हो।
  • इसके अलावा कोहरा पाला से भी तुलसी के पौधे को बचाना चाहिए। क्योंकि अगर रात के समय सीधा कोहरा पाला तुलसी की पत्तियों पर पड़ता है तो इससे पौधे को नुकसान होता है। पत्तियां मुरझाने लगती हैं। पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। तुलसी के पौधे कमजोर हो जाते हैं इसलिए रात के समय तुलसी को पाला और ठंडी हवा से बचना चाहिए। पौधे को रात के समय कपड़े से या पॉलिथीन से ढक देना चाहिए। क्योंकि पाला तुलसी के पौधे की पत्तियों को जलाने का काम करता है.
  • साथ ही पानी का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर सही तरीके से पानी नहीं दिया जाता तो यह भी नुकसान करता है। अगर गमले में पौधा लगा है पानी ज्यादा भर रहा है पानी की निकासी नहीं हो रही है तो इससे भी तुलसी को नुकसान होता है। पानी की निकासी का ध्यान रखें। जब पौधे को जरूरटी हो तभी पानी दे। मिट्टी में नमी बनाए लेकिन ज्यादा पानी नहीं देना है। जब मिट्टी सूखने लगे तब पानी देना है।
  • इसके अलावा जैविक खाद का इस्तेमाल बीच-बीच में करते रहे। गोबर की पुरानी से पुरानी खाद को मिट्टी में मिलाएं। कैल्शियम की मात्रा को पूरी करने के लिए एक चॉक भी मिट्टी में दबा सकते हैं।
  • इन सब चीजों के अलावा कीड़े का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर पौधे में कीड़े लग रहे हैं तो इससे भी तुलसी सूख सकती है। जिसके लिए नीम तेल पानी में मिलकर उसका स्प्रे कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- सर्दी में लगाएं सफेद गेंदा, बड़े-बड़े फूलों से भर जाएगा गमला, देखते ही आंखें चमक जाएंगी, जानिए कहां मिलेगा बीज

Leave a Comment