1 एकड़ से 60 दिन में 2 लाख रु कमा सकते हैं किसान, फरवरी में करें इस फसल की खेती, गर्मी में होगी तगड़ी कमाई

On: February 7, 2026 11:56 AM
Follow Us:
फरवरी के लिए मुनाफे वाली फसल

ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल लगाना चाहते हैं तो आइये आपको फरवरी में करें इस फसल की खेती 60 दिन की फसल की जानकारी देते हैं।

फरवरी के लिए मुनाफे वाली फसल

फरवरी में कौन-कौन सी फसल किसान लगा सकते हैं इसके बारे में हम लगातार जानकारी दे रहे हैं। जिसमें आज एक ऐसी फसल की जानकारी लेकर आए हैं जो कि गर्मियों में किसानों को बहुत ज्यादा मुनाफा देगी। लेकिन उसके लिए सही तरीके से खेती करनी होगी। सही वैरायटी का चयन करना होगा, और रोग बीमारी से फसल को बचाना होगा। इसके बारे में यहां पर आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

जिसमें 1 एकड़ में खरबूजा की खेती किसान कर सकते हैं। जिससे ₹200000 तो किसान अच्छी मेहनत करके कमा पाएंगे। तो आइये आपको बताते हैं, कौन सी वेराइटी लगायें, किस तरीके से खेती करें, किन बातों का ध्यान रखें।

फरवरी में खरबूजा की खेती कैसे करें

फरवरी में खरबूजा की खेती से किसानों को मुनाफा है। जिसके लिए आपको बढ़िया से खेत की तैयारी करनी होगी। हल से पहले गहरी जुताई करके मिट्टी को पलट दीजिये। फिर 2 से 3 बार कल्टीवेटर से मिट्टी को भुरभुरा बना दीजिए। आखिरी जुताई से पहले खेत में सड़ी हुई गोबर की खाद मिला दीजिए। जिससे मिट्टी उपजाऊ होगी और अच्छा उत्पादन मिलेगा। इसके अलावा जल निकासी वाली दोमट मिट्टी का चुनाव करें और बेड बना लेंगे तो बेहतर होगा।

तीन से चार मीटर चौड़ा बेड बनाकर 1.5 सेंटीमीटर की गहराई में बीजों की बुवाई क,रें दो कतारों के बीच की दूरी 60 सेमी और दो पौधों के बीच की दूरी भी 45 से 60 सेंटीमीटर के बीच में रखें। आइये आपको बढ़िया वैरायटी के बारे में भी जानकारी देते हैं।

खरबूजे की अच्छी वैरायटी

खरबूजे की बाजार में कई बढ़िया वैरायटी मिल जाएगी। जिसमें कृषि विशेषज्ञ बताते हैं की हाइब्रिड तरबूज लगाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। जिसमें पूसा मधुरस किस्म खरबूजे की अच्छी मानी जाती है। वजन इसके फलों का 700 ग्राम तक होता है। एक एकड़ से 60 से 65 क्विंटल तक उत्पादन इससे प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्ड लाइन पूसा शरबती यह सब वैरायटी अच्छी है।

खरबूजा की खेती में खर्चा

खरबूजा की खेती से होने वाली कमाई की यहां पर चर्चा कर चुके हैं। लेकिन अब खर्च की बात कर लेते हैं तो कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि 50 से ₹60000 प्रति एकड़ इसमें खर्चा आ जाता है। लेकिन कमाई अच्छी होती है। अगर मंडी में समय पर किसान बढ़िया गुणवत्ता वाला खरबूजा लेकर गर्मियों में पहुंच जाते हैं तो आराम से बिक जाता है। बढ़िया कीमत भी मिल जाती है। वही कमाई की बात करें तो 3 महीने में ₹200000 एक एकड़ से किसान कमा सकते हैं। 55 से 60 दिन के बीच में फसल तैयार हो जाती है। जिसके बाद वह मंडियों में उत्पादन लेकर पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के लिए तगड़ा ऑफर, आधे रेट में ट्रैक्टर के साथ मिल रहा रोटावेटर और कल्टीवेटर, जानिए ट्रैक्टर पर 50% सब्सिडी योजना

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment