किसान भटके के नहीं, जायद सीजन में यह 2 फसलें लगाए, मूंग की खेती से ज्यादा देगी मुनाफा

On: February 10, 2026 6:50 PM
Follow Us:
जायद सीजन में मुनाफा देने वाली फसल

जायद सीजन में अगर मूंग की फसल से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आइये आपको यहां पर दो फसलों की जानकारी देते हैं।

जायद सीजन में मुनाफा देने वाली फसल

जायद सीजन में अगर मुनाफा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सही फसल का चुनाव करना पड़ेगा जो कि ज्यादा उत्पादन भी दे और बाजार में उसके भाव भी अधिक मिले। जिसमें राजस्थान के कृषि विभाग द्वारा किसानों को जायद सीजन के लिए दो फसलों की जानकारी दी गई है, जो कि उनकी खेती से ज्यादा मुनाफा दे सकती है। इन फसलों को किसान 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच में लगा सकते हैं, अच्छा समय है। कृषि विभाग द्वारा उन फसलों की उन्नत किस्म भी बताई गई है, तो आइये उनका नाम और उनके उन्नत किस्म जानते हैं।

जायद सीजन में मूंगफली की खेती

जायद सीजन में किसान मूंगफली की खेती कर सकते हैं। यह बाजार में डिमांड में भी रहती है, और इसका अच्छा भाव भी किसानों को मिल जाता है। मूंगफली सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अगर अच्छी गुणवत्ता वाली मूंगफली का उत्पादक किसानों को मिल जाता है, तो अच्छी कमाई हो सकती है। जिसके लिए बढ़िया वैरायटी लगानी होगी, जो कि इस प्रकार है- गिरनार-4/5, TAG-73, GJG-32, K-1812, TCGS-1157 नित्य हरता, GG-37/35 आदि। इसके अलावा किसानों को अपने क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु के आधार पर भी वैरायटी का चयन कर सकते हैं।

जायद सीजन में उड़द की खेती

जायद सीजन में किसान उड़द की खेती कर सकते हैं। इसमें भी किसानों को मुनाफा है। जिसमें यहां पर कृषि विभाग द्वारा कुछ उन्नत किस्म बताई गई है जिनको लगाकर किसान 10 से 12 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए किसानों को बीज उपचार करना पड़ेगा और समय पर सिंचाई, निराई गुड़ाई भी करनी होगी, उन्नत किस्म के बात करें तो यहां पर, पंत उड़द-8, PU-11-02, IPU-13-1, कोटा उड़द-3, IPU-10-26 आदि के नाम बताए जा रहे हैं जिससे किसानों को मुनाफा है।

कृषि विशेषज्ञ के अनुसार जायद सीजन में उड़द और मूंगफली की खेती पारंपरिक फसलों की तुलना में ज्यादा आमदनी दे सकती हैं, और इस मिट्टी भी उपजाऊ होती है, यह फसले 60 से 90 दिन के बीच में तैयार हो जाती है। इनमें कीट और व्याधियों का प्रकोप भी कम होता है, और आपको जो उन्नत किस्म बताई गई है, वह भी विभिन्न प्रकार के रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है।

यह भी पढ़े- Dragon Fruit: फरवरी में खेती के लिए 2 लाख 70 हजार रुपए दे रही सरकार, लगाएं यह विदेशी फल और कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानिए कैसे

Leave a Comment