MP में पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी पशुओं के इलाज की सुविधा, इस नंबर पर करें फोन 2-2 वाहन है संचालित

On: February 11, 2026 11:56 AM
Follow Us:
पशु संजीवनी पशु उपचार सेवाएं

पशुओं के इलाज के लिए अब पशु पालकों को विभाग या संस्था में नहीं जाना, पड़ेगा घर पर ही पशुओं का इलाज होगा, जानिए कैसे।

पशु संजीवनी पशु उपचार सेवाएं

मध्य प्रदेश में पशु संजीवनी पशु उपचार सेवाएं शुरू की गई है। जिससे MP में पशुपालकों को घर बैठे ही पशुओं के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें पशुओं के इलाज के लिए विभाग की संस्थाओं पर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि पशुओं को ले जाने में दिक्कत आती थी, उन्हें वाहन में ले जाने में समय लगता था और उनके स्वास्थ्य पर और ज्यादा असर पड़ता था। लेकिन अब उन्हें घर बैठे इलाज मिलेगा। इसके लिए उन्हें एक नंबर भी दिया गया है। जिस पर फोन करके संपर्क कर सकते हैं, तो आईए जानते हैं उसके बारे में।

पशुओं के इलाज के लिए इस नंबर पर करें फोन

पशुओं के इलाज के लिए MP में पशुपालकों को 1962 पशु संजीवनी पशु उपचार सेवाओं के माध्यम से घर पर पशुओं का इलाज कर सकते हैं। जिसके लिए आपको 1962 पर फोन करना होगा और फिर घर पर ही पशु का उपचार किया जाएगा। टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान की सेवा भी मिलती है। जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है। इस नंबर पर आप सुबह 7:00 शाम के 5:00 बजे तक संपर्क करके पशुओं के इलाज के लिए मदद मांग सकते हैं।

इस योजना में खासियत यह है की अवकाश के दिन भी यह सेवा मिलती है। जिससे पशुपालकों को राहत रहती है। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को घर बैठे पशु चिकित्सा सेवाएं देने के लिए हर विकासखंड में पशु संजीवनी 1962 जारी किया गया है। जिसमें दो-दो वाहन संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

घर पर पशुओं के इलाज की लागत कितनी आएगी

घर पर पशुओं का इलाज करवाते हैं तो लागत की बात करें तो मिली जानकारी के अनुसार अगर बड़ा पशु है तो डेढ़ सौ रुपए अगर छोटा पशु है जैसे कि कुत्ता बिल्ली हो गया तो ₹300 लगता है। लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि पशु को क्या हुआ है और उसकी दवा में कितना खर्चा आ रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर अंदर पशु चिकित्सा पशुपालक के घर पर पहुंचकर पशुओं का उपचार करते हैं।

अगर पशु बीमार है तो उनका घर पर चेकअप किया जाता है, इलाज किया जाता है, टीकाकरण की सुविधा भी मिलती है 1962 पर बस कॉल करके घर पर डॉक्टर या एंबुलेंस सेवा बुला सकते हैं, और योजना का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े- Dragon Fruit: फरवरी में खेती के लिए 2 लाख 70 हजार रुपए दे रही सरकार, लगाएं यह विदेशी फल और कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानिए कैसे

और पढ़ें

Leave a Comment