धान किसानों को मिल गई खुशखबरी, 1 महीने का और मिला समय, बढ़ गई धान खरीदी की अंतिम तारीख, जानिये बड़ी खबर

On: February 25, 2026 11:19 AM
Follow Us:
धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ गई

धान किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें धान की बिक्री के लिए और समय मिल गया है, अंतिम तारीख में 1 माह से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ गई

धान की बिक्री किसान MSP पर करते हैं तो उन्हें धान का उचित भाव मिल जाता है। किसानों के लिए यह योजना बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। लेकिन किसान अगर समय पर बिक्री नहीं कर पाते तो वह चिंतित हो जाते हैं। लेकिन अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आपने अभी तक धान की बिक्री नहीं किया तो आपके पास और मौका है। बता दे कि बिहार में धान खरीदी की अंतिम तारीख को 1 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला केंद्र सरकार ने किसानों के हित में लिया है। जिसमें किसान अब 31 मार्च 2026 तक धान की बिक्री MSP पर कर सकते हैं।

धान की सरकारी खरीद की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग

धान के किसानों को समय की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए 16 फरवरी को ही बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने केंद्रीय खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री प्रहलाद जोशी से खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए बिहार में धान की सरकारी खरीद की अंतिम तारीख को बढ़ाने की बात की थी। जिसे केंद्र सरकार ने शुरू स्वीकार कर लिया है, और अब 28 फरवरी अंतिम तारीख नहीं रहेगी, बल्कि 31 मार्च तक किसान धान की बिक्री MSP पर कर पाएंगे।

धान खरीदी की 79.30% तक हुई

धान खरीदी की पुरानी तारीख की बात करें तो कुछ ही दिन बचे थे, लेकिन अभी बहुत सारे किसानों ने धान की बिक्री नहीं की है। इसलिए धान की खरीदी की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की गई है। खरीद विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान की खरीदी का लक्ष्य 36.5 लाख मीट्रिक टन है। जिसमें 6879 समितियां के द्वारा 4.8 लाख किसानों से 29.5 लाख में टन धान की खरीदी हुई है।

जिससे बताया जा रहा है की 79.30 प्रतिशत धान की ही खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो पाई है, और इसके अंतर्गत 6400 करोड रुपए का भुगतान किसानों को किया गया है। इस तरह से अब आगे भी किसानों को भी एक महीने तक फायदा मिलता रहेगा।

यह भी पढ़े- जूट किसानों के हुए मजे, केंद्र सरकार ने कच्चे जूट की MSP में कर दी 275 रुपए से बढ़ोतरी, किसानों के लिए 430 करोड रुपए की हुई घोषणा

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment