प्याज के भाव लुढ़के, 25% तक कीमत में आई कमी, किसान कर रहे हैं अनुदान की डिमांड, प्याज की खेती हुई घाटे का सौदा

On: February 6, 2026 3:09 PM
Follow Us:
प्याज के भाव में 25% तक कमी

प्याज के भाव में गिरावट दर्ज की गई है जिसमें 25% तक कमी देखने को मिल रही है किसानों का कहना है कि खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है-

प्याज के भाव में 25% तक कमी

प्याज की खेती किसानों ने ज्यादा आमदनी लेने के लिए की थी। लेकिन यहां पर उल्टा पड़ गया और किसानों को नुकसान हो रहा है। दरअसल लासलगांव मंडी में एक हफ्ते से प्याज के भाव में 25% कमी देखने को मिल रही है। इसके बाद किसानों ने अनुदान की मांग की है तो आईए जानते हैं कीमत कितनी गिरी है, और इसका कारण क्या है।

प्याज के नए भाव और कीमत गिरने का करण

प्याज के भाव अब औसतन ₹1100 प्रति क्विंटल है, जिसमें न्यूनतम भाव ₹500 और अधिकतम भाव 1356 रुपए प्रति क्विंटल बताई जा रही हैं। पहले प्याज के भाव 1500 से ज्यादा थे, लेकिन अब ₹1100 में आ गए हैं। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इसका एक कारण यह बताया जा रहा है कि प्याज की मात्रा बढ़ गई है, आवक बढ़ गई है, मंडी में जो पहले 15000 क्विंटल प्याज आ रही थी अब वह 25 से 30000 क्विंटल हो चुकी है। जिससे ओवर सप्लाई हो रही है, और यही वजह है की कीमत में गिरावट हो गई है।

प्याज के किसानों ने की अनुदान की मांग

इसी तरह से अगर प्याज की कीमत गिरती रही तो किसानों को भारी नुकसान होगा। लागत निकालना मुश्किल रहेगा। इसलिए प्याज के किसान सरकार से लागत की डिमांड कर रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संगठन के अध्यक्ष भारत दिघोले ने चिंता जाहिर की और बताया कि 1800 रुपए प्रति क्विंटल लागत आ रही है लेकिन कीमत बहुत ज्यादा कम होने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। इसलिए संगठन ने राज्य सरकार से ₹500 प्रति क्विंटल अनुदान की मांग की है, जो किसान नुकसान पर उपज बेच रहे हैं, उन्हें यह अनुदान मिलना चाहिए।

यह भी पढ़े- MP के किसानों के लिए बड़ी सौगात, सुपर सीडर-हैप्पी सीडर पर 40 से 50% तक सब्सिडी, जानिए दस्तावेज और आवेदन

Leave a Comment