MP के किसानों को स्ट्रॉ रीपर पर 1 लाख 50 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, सिर्फ चंद दिन है मौका

On: January 29, 2026 11:06 AM
Follow Us:
स्ट्रॉ रीपर पर MP के किसानों को अनुदान

MP के किसानों के लिए स्ट्रॉ रीपर खरीदने का सुनहरा मौका है। सरकार भारी भरकम अनुदान दे रही है। आइये आपको बताते हैं यह कृषि यंत्र किस काम आता है।

स्ट्रॉ रीपर का इस्तेमाल किस लिए होता है

किसान भाइयों अगर आपको स्ट्रॉ रीपर की जानकारी चाहिए तो बता दे कि यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है। जिसका इस्तेमाल कंबाइंड हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद किया जाता है। जिसमें गेहूं, धान या कोई भी फसल का डंठल एक साथ कट जाता है और फिर उससे भूसा बन जाता है। यह थ्रेसिंग करता है। इस तरह से फसल का अवशेष खेतों में नहीं रहेगा। उसे जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि उसे बेंच कर उससे कमाई कर पाएंगे। यह पशुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाला भूसा तैयार करता है। इसे बेचकर कमाई भी कर सकते हैं, या अपने पशुओं के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

स्ट्रॉ रीपर पर MP के किसानों को अनुदान

स्ट्रॉ रीपर पर एमपी के किसानों को सब्सिडी जा रही है। जिसके लिए किसानों को आवेदन करना होगा। बता दे की स्ट्रॉ रीपर मशीन पर सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 1,20,000 अनुदान दिया जा रहा है। जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति लघु एवं सीमांत और महिला किसानों को ₹150000 तक सब्सिडी दी जा रही है।

स्ट्रॉ रीपर पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

स्ट्रॉ रीपर पर सब्सिडी के लिए ई कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल https://farmer.mpdage.org/Home/Index पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 22 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जैसे की जमीन के कागज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र यदि अनुसूचित जाति, जनजाति के किसान है, बैंक पासबुक और ₹10000 की डीडी यानी की धरोहर राशि सहायक कृषि यंत्री के नाम पर जमा करनी होगी।

यह भी पढ़े- MP के किसानों के खेतों में तारबंदी होगी, 1.5 लाख रुपए अनुदान दे रही सरकार, जानिए तार फेंसिंग पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment