बीजों के अंकुरण में तापमान बाधा बन रहा है तो माली का जुगाड़ बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होगा। इसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। ना ही पॉलीहाउस की जरूरत पड़ेगी।
बीज उगाने का माली का जुगाड़ हुआ वायरल
सर्दी खत्म हो रही है लेकिन अभी भी रात के समय ठंड रहती है, ऐसे में बीजों के अंकुरण में समस्या आती है। दिन में तेज धूप होती है जिससे भी नुकसान हो सकता है। इसलिए माली ने बीजों को अंकुरित करने के लिए एक जुगाड़ अपनाया है। जिसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं आता। माली बताते हैं कि पॉलीहाउस में बहुत ज्यादा खर्च होता है जो कि हर किसान नहीं इस्तेमाल कर सकता। इसलिए किसान बीजों को अंकुरित करने के लिए यह सस्ता जुगाड़ अपना सकते हैं।
इसमें कुछ फ्री की चीजों का इस्तेमाल होता है, और थोड़ा बहुत किसान को खर्च करना पड़ेगा। बीजों का अंकुरण अच्छे से होगा। किसान इस जुगाड़ से सब्जी, फल, फूल लकड़ी आदि के पेड़ों को उगा सकते हैं, तो आईए जानते हैं कैसे।
बीज उगाने के लिए टेंपरेचर मेंटेन करने का जुगाड़
बीज उगाने के लिए टेंपरेचर मेंटेन करना चाहते हैं तो उसके लिए पराली और ग्रीन नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। माली ने बताया कि उन्होंने मिट्टी में पहले बीजों की बुवाई कर दी है, उसके बाद ग्रीन नेट बिछा दिया है और उसके ऊपर से पराली की एक परत फैला दी है। जिससे रात के समय मिट्टी में ठंड नहीं पहुंचती और दिन के समय सीधी धूप लगती है और गर्मी बनी रहती है।

इस तरह से वह बीजों को अंकुरित कर रहे हैं और उन्हें अच्छा रिजल्ट देखने को मिल रहा है। उन्होंने कई तरह के फल और पेड़ों के पौधे के बीज अंकुरित होने के लिए इस समय लगाए हुए हैं, जो की अंकुरित भी हो रहे हैं। इस तरह से खेती बागवानी से जुड़े लोगों के लिए यह जुगाड़ अच्छा है। नर्सरी तैयार करने का, महंगे उत्पादों से बचने का।











