मक्का की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, आइये जानते हैं इसका कारण क्या है, और क्या भाव मिल रहे हैं।
मक्का के भाव में गिरावट दर्ज
मक्का की खेती देश के कई राज्यों के किसान कर रहे हैं। जिसमें इस समय बात करें तो बिहार की मंडियों में मक्का के भाव बहुत ज्यादा गिर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 12-1600 क्विंटल मक्का का भाव चल रहा है, जो कि पहले 22 और ₹2400 क्विंटल मिल जाता था। लेकिन कीमत सीधा आधा हो गई है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इसके बारे में बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू का क्या कहना है आईए जानते हैं।
मक्का के भाव गिरने का कारण
किसानों ने अच्छा भाव मिलने की उम्मीद से मक्का लगाया था। उन्हें लगा था कि एथेनॉल उत्पादन में मक्का की डिमांड होगी। जिससे भी कमाई की जा सकती है। लेकिन धीरेंद्र सिंह का कहना है कि राज्य में 2100 करोड रुपए के खर्चे से 14 एथेनॉल फैक्ट्री स्थापित की गई थी, जो कि केंद्र सरकार की नीतिगत कारण से बंद हो गई, और एथेनॉल उत्पादन के लिए किया गया कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ 35% पूरा हो पाया है, जो की अन्य राज्यों में 100% तक हुआ है। इसलिए बिहार के किसानों को मक्का की खेती में नुकसान हो रहा है।
मक्का किसानों के लिए मांग
मक्का किसानों को फायदा हो उन्हें अच्छा भाव मिले इसके लिए मक्का प्राधिकरण बोर्ड की मांग की जा रही है। बिहार के किसान मंच का कहना है कि मक्का प्राधिकरण बोर्ड आ जाएगा तो मक्का उत्पादकों को अच्छा बाजार भाव मिलेगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के लोगों से मंत्री से यह भी मांग की जा रही है कि मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। ताकि मक्का किसानों को उचित भाव मिले। MSP अगर मिल जाती है तो फिर कोई चिंता ही नहीं रहेगी। उन्हें अच्छा भाव मिलेगा।










