Maize cultivation: मार्च में खेत खाली हो रहा है, तो आईए जानते हैं कौन सी फसल लगाएं, जिससे कम समय में ज्यादा मुनाफा हो।
मार्च के लिए फसल
कुछ किसानों की रबी फसल मार्च में तैयार हो गई है, और उसकी कटाई भी कर रहे है, ऐसे में अब दूसरी फसल की तलाश में है कि क्या लगाए। जिससे अच्छी कमाई हो जाए। तो यहां पर आपको एक ऐसी फसल बताने जा रहे हैं जो की 100 दिन में तैयार हो जाएगी और फिर इससे कमाई कर सकते हैं। दरअसल यहां पर हाइब्रिड मक्का की खेती की बात की जा रही है, जो कि मार्च महीने में लगाकर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं।
क्योंकि गेहूं के बाद की खेती में समय रहेगा। इसलिए बीच में किसान इससे अच्छा पैसा कमा सकते हैं। बस उनको खेती का सही तरीका पता होना चाहिए। बढ़िया वैरायटी का चयन करना चाहिए। तो आईए जानते हैं हाइब्रिड मक्का की खेती के बारे में जो की 90 से 100 दिन में तैयार हो जाएगी।
हाइब्रिड मक्का की खेती के लिए जमीन की तैयारी
हाइब्रिड मक्का की खेती के लिए जमीन की तैयारी की बात करें तो किसानों को पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए। जिससे मिट्टी अच्छे से पलट जाए और जो भी अंदर कीट है वह खत्म हो जाए। इसके बाद पाटा चला कर खेत को समतल करना चाहिए। ताकि इससे बढ़िया से सभी जगह पानी बराबर में फैले और खाद की बात करें तो नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश युक्त खाद इसके लिए जरूरी होती है।
मिट्टी का जांच करके उसके अनुसार खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। बीज बोने के लिए सीड ड्रिल मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे बीज गहराई पर और सही दूरी में लगेंगे। जिससे फसल का विकास भी अच्छे से होगा, कटाई में भी आसानी होगी।
हाइब्रिड मक्का की खेती में कमाई
हाइब्रिड मक्का की खेती में किसानों को फायदा है, कम देखभाल में फसल तैयार हो जाती है, और एक एकड़ से 30 से 40 क्विंटल से ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन कोई-कोई वैराइटी ज्यादा उत्पादन भी देती है। अगर सही तरीके से खेती की जाए तो इसकी डिमांड भी ज्यादा है। 50 से ₹60000 प्रति हेक्टेयर इससे कमाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के किसानों को हाइब्रिड मक्का की खेती के लिए 50% अनुदान भी मिलता है, और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जाती है। इस तरह किसानों को सरकारी सहयोग भी मिलता है।
यह भी पढ़े- DAP महंगा, युद्ध से किसानों के जेब पर असर, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ










