सिर्फ 1 हजार रु में 20 गुना मुनाफा कमा रहे हैं किसान, देसी वैरायटी और 45 दिन में आमदनी शुरू, जानिये कम लागत की फसल

On: February 17, 2026 2:52 PM
Follow Us:
कम लागत की फसल

अगर किसान सही समय पर सही फसल लगा देते हैं तो उससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता है, तो आईए जानते हैं बेहद कम लागत की फसल के बारे में।

कम लागत की फसल

कम लागत कम समय में तैयार होने वाले यह फसल किसानों को कई गुना ज्यादा मुनाफा देती है। जिससे छोटे किसान भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। दरअसल, यहां पर पालक की खेती की बात की जा रही है। लेकिन पालक की एक खास वैरायटी की बात की जा रही है। जिससे किसानों को मुनाफा होता है। किसान का नाम अरविंद मौर्या है जो की मऊ के रहने वाले हैं।

वह बताते हैं कि 45 दिन के पालक की फसल से उन्हें 20 गुना ज्यादा मुनाफा होता है, खर्च करीब 1000 के आता है, लेकिन कमाई 10-15 हजार से 20 हजार रु तक की हो जाती है, वह भाव पर निर्भर करता और इसकी खेती की विधि भी आसान है, तो आइये आपको पहले वैरायटी के बारे में बताते हैं।

पालक की वैरायटी

दरअसल, किसान पालक की अर्ली वैरायटी लगाते हैं जो की बहुत ही बढ़िया होती है सर्दियों के लिए। सर्दी में इससे उन्हें अच्छा पैसा मिला है। यह कांटेदार पालक होती है जो की देसी वैरायटी होती है। इसका स्वाद भी बढ़िया होता है। इसलिए बाजार में फटाफट बिक जाती है। गर्मी में किसान चौड़ी पत्ती वाली पालक लगा सकते है। किसान को कीमत भी बढ़िया मिलती है, तो आइये बताते हैं वह किस तरीके से खेती करते हैं, कितनी बार पानी देते हैं, क्योंकि उनकी खेती का तरीका बेहद सरल है।

पालक की खेती का सरल तरीका

वह बेहद सरल तरीके से पालक की खेती करते हैं। जिससे अच्छा उत्पादन मिलता है। वह कहते हैं कि पहले खेत की जुताई करते हैं और फिर बीज को छिड़क देते हैं, बीज छिड़कने के बाद पानी देते हैं, 2 से 3 पानी में यह फसल तैयार हो जाती है, और इससे खेत भी जल्दी खाली हो जाता है। तो फिर दूसरी फसल भी किसान लगा पाते हैं। किसान ने बताया कि वह पालक के साथ दूसरी फसले भी लगा सकते हैं। जैसे की लहसुन, प्याज, मूली, गाजर, ब्रोकली, फूलगोभी, मटर इत्यादि।

यह भी पढ़े- जामुनी आलू सहित 14 उन्नत किस्मों की खेती से 1 करोड़ का टर्नओवर ले रहे किसान, चाचा भतीजा की जोड़ी ने किया कमाल

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment