गेहूं किसानों के लिए जरूरी सूचना, पंजीयन करने के लिए दो दिन का है समय, MSP पर फसल बिक्री के लिए जानिए जरूरी नियम।
गेहूं किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख
गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए जरूरी सूचना है, वह जल्द से जल्द फसल का पंजीयन करें। ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य मतलब की MSP पर फसल की बिक्री कर पाएंगे। उनके फसल के पंजीयन की अंतिम तारीख 7 मार्च 2026 बताई जा रही है। इसलिए किसानों के पास सिर्फ दो दिन का ही समय है, जल्द से जल्द पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन कहां पर करवाएं, और गेहूं के अलावा चना, मसूर, सरसों के पंजीयन के अंतिम तारीख क्या है आइये जानते हैं।
शासन के निर्देशानुसार यहां पर हो रहा है फसलों का पंजीयन
शासन के निर्देशानुसार सहकारी समितियां, कॉमन सर्विस सेंटर, स्वयं के मोबाइल, कंप्यूटर, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे के द्वारा का पंजीयन किया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर जिले के सहकारी समितियां के प्रबंध को कृषि विभाग की कृषि विस्तार अधिकारियों कामन सर्विस सेंटर के प्रबंधको, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, राजस्व विभाग के पटवारी, तहसीलदारों तथा समस्त पंचायत के पंचायत, सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देश दिया है कि किसानों का पंजीयन किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का फायदा उठा सके।
चना-सरसों और मसूर की पंजीयन के अंतिम तारीख क्या है
गेहूं के किसान 7 मार्च 2026 तक पंजीयन करवा सकते हैं। वही चना, मसूर और सरसों की बात की जाए तो चना और मसूर का पंजीयन 16 मार्च तक किया जाएगा। वही सरसों का पंजीयन 20 मार्च 2026 तक हो रहा है तो इसलिए इन किसानों के पास मौका है, लेकिन गेहूं के किसानों को जल्दी करना पड़ेगा। क्योंकि अभी तक पंजीयन की तारीख बढ़ाने को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और खसरा खतौनी की नकल लेकर, जन आधार वेरीफिकेशन किया जाएगा, जो की ओटीपी और बायोमेट्रिक से होता है।
यह भी पढ़े- DAP महंगा, युद्ध से किसानों के जेब पर असर, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ









