महिलाओं को हर महीने ₹2100 देगी सरकार, बढ़ेगी योजना की राशि और नाम भी बदल सकता है, जानिए उप मुख्यमंत्री का ऐलान

On: February 4, 2026 11:27 AM
Follow Us:
लाडकी बहीण योजना

राज्य सरकार ने 1500 रु की राशि को बढ़ाकर महिलाओं को हर महीने ₹2100 तक देने का भी ऐलान किया है और योजना के नाम बदलने की भी मांग है।

लाडकी बहीण योजना

लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं को अभी ₹1500 हर महीने मिलते हैं, जो की महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार देती है। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष के बीच की महिलाओं को पैसा मिलता है। यहां पर बात कर रहे हैं महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडकी बहीण योजना की जिसकी राशि बढ़ाने को लेकर तथा नाम बदलने को लेकर चर्चा की जा रही है तो आईए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

लाडकी बहीण योजना का नाम बदलने की मांग

लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र के महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी योजना है। इस योजना का नाम बदलने को लेकर मांग की जा रही है। दरअसल बात यह है कि उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एक विमान हादसे में असमय मृत्यु हो गई जिसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मिटकरी का कहना है कि मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना का नाम बदलकर दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाम पर रखा जाए।

जिसमें नाम अजितदादांची लाडकी बहिण योजना रखा जाए। क्योंकि अजित दादा महिलाओं के बीच लोकप्रिय थे। इसलिए उनके नाम परियोजना का नाम रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाए। लेकिन अभी नाम बदलने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लाडकी बहिण योजना का पैसा ₹2100 बढ़ने पर बयान

लाडकी बहिण योजना के तहत अभी ₹1500 की राशि मिलती है। लेकिन इस की राशि बढ़ाने को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है की योजना को बंद नहीं किया जा रहा है, क्योंकि कुछ लोग यह कह रहे हैं की योजना बंद होगी। मगर ऐसा कुछ नहीं है उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि योजना को बंद नहीं किया जा रहा है। बल्कि उसकी राशि को बढ़ाया जाएगा।

सही समय आने पर ₹1500 से बढ़कर राशि को ₹2100 किया जाएगा। महिलाओं को जो मासिक की सहायता राशि मिल रही है उससे उन्हें आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा मदद मिल रही है। इसलिए योजना को बंद नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े- किसानों को 9 हजार रु हर साल देगी सरकार, इन दो योजनाओं से जुड़ जाए, खेती का खर्चा यहीं से निकल जाएगा

और पढ़ें

गेहूं किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख

गेहूं किसानों के हाथ से छूटेगा सुनहरा मौका, 2 दिन का है समय, जानिए चना-सरसों-मसूर के पंजीयन की अंतिम तारीख

DAP

DAP महंगा, युद्ध से किसानों के जेब पर असर, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी

किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी, 2 चोर हुए गिरफ्तार, जाने किसानों से कैसे पैसे हड़प रहे आरोपी

बिना केमिकल के गुलाल की डिमांड

होली पर गोबर की राख और फूलों की पत्तियों से महिलाएं छाप रही पैसा, बिना केमिकल का गुलाल बना कमाई का जरिया

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य

गेहूं किसानों की यह एक गलती जेल पहुंचा देगी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, होगी कानूनी कार्यवाही, जानिए बड़ी खबर

खाद की सब्सिडी का पैसा किसानों को मिलेगा

खाद के लिए किसानों के बैंक खाते में आएगा पैसा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Leave a Comment