किसानों के 3 दिन रहेगी बहार, MP में कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल का 11 से 9 बजे तक उठाएं लुफ्त

On: February 26, 2026 1:14 PM
Follow Us:
जिला स्तरीय कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल

MP में लग रहा कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल, 3 दिन किसानों को मिला जबरदस्त मौका, खाने पीने के साथ मिलेगी खेती के जानकारी।

जिला स्तरीय कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास सरकार की तरफ से किए जाते हैं। जिसमें मध्य प्रदेश की बात की जाए तो इस साल किसान कल्याण वर्ष 2026 मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर महीने कुछ ना कुछ कार्यक्रम विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें आज से छिंदवाड़ा में तीन दिन का कृषि एवं मिलेट फूड फेस्टिवल शुरू हो रहा है। यह जिला स्तरीय कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल है।

यह पोला ग्राउंड, दशहरा मैदान में गुरुवार से शुरू हो रहा है जो की 26 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। आइये आपको बताते हैं इस मेले में कौन-कौन शामिल होंगे और किसानों को क्या-क्या देखने को मिलेगा।

कृषि मेला में कौन-कौन शामिल होंगे

यह कृषि मेला है जिसमें खेती-किसानी से विभिन्न तरीकों से जुड़े किसान शामिल होंगे। मेले में जिले के एफपीओ, निजी संस्थानों, स्वयं सहायता समूह के सदस्य शामिल होंगे। किसान खुद आएंगे इस मेले का लुफ्त उठाने। 30 से ज्यादा फूड स्टाल लगेंगे इस मेले में और पातालकोट की रसोई एवं वन भोज की रसोई से विभिन्न प्रकार की खाने पीने की चीज यहां उपलब्ध होगी, जैसे कि मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, रागी का सूप, बैगन का भर्ता, कुटकी की खीर, महुआ की पूड़ी, लड्डू, महेरी, कुटकी, चावल, मिलेट्स चिल्ला डोसा इत्यादि यहां देखने को मिलेगा। जिसका स्वाद चख पाएंगे।

यहां पर किसान जो उत्पाद बनाते हैं जैसे कि शहद, तेल, गुड, बर्फी और स्ट्रॉबेरी, चिप्स, गुड का पाउडर इत्यादि सारी चीज प्रदर्शित की जाएंगी।

कृषि मेले में उन्नत बीज और कृषि यंत्र की प्रदर्शनी

इस कृषि मेले में किसानों को विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्र देखने को मिलेंगे। कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्नत बीज मिलेंगे। जिससे किसानों को अच्छा उत्पादन मिलेगा। यहां पर किसान संगोष्ठी पर चर्चा की जाएगी। आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। एक जिला एक उत्पाद कार्यशाला एवं बायर सेलर मीटिंग का आयोजन होगा। श्री अन्न जागरूकता रोड शो होगा। जैविक और प्राकृतिक स्टॉल देखने को मिलेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़े- MP के सरसों किसानों की लगी लॉटरी, उड़द को बोनस मिलेगा, जानिए केंद्र सरकार को क्या-क्या प्रस्ताव गए

और पढ़ें

पशुपालन विभाग की योजना

किसानों-पशुपालकों को साहिवाल जैसी उन्नत नस्ल की गाय चाहिए तो तुरंत पशुपालन विभाग के इस योजना का फायदा उठाइए

तारबंदी पर सब्सिडी के नियम बदले

खेतों में तारबंदी सस्ते में होगी, सरकार ने नियमों में ढ़ील दे दी, जानिए नए नियम और तारबंदी पर मिलने वाली सब्सिडी

सरसों किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का फायदा

MP के सरसों किसानों की लगी लॉटरी, उड़द को बोनस मिलेगा, जानिए केंद्र सरकार को क्या-क्या प्रस्ताव गए

धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ गई

धान किसानों को मिल गई खुशखबरी, 1 महीने का और मिला समय, बढ़ गई धान खरीदी की अंतिम तारीख, जानिये बड़ी खबर

PM-KUSUM

PM-KUSUM: किसानों को दिनभर मिलेगी फ्री की बिजली, सिंचाई होगी धड़ाधड़, जानिए क्या है केंद्र और राज्य सरकार का प्लान

कच्चा जूट की MSP में 275 रुपए की बढ़ोतरी

जूट किसानों के हुए मजे, केंद्र सरकार ने कच्चे जूट की MSP में कर दी 275 रुपए से बढ़ोतरी, किसानों के लिए 430 करोड रुपए की हुई घोषणा

Leave a Comment