किसानों के लिए वरदान है यह कृषि मेला, 13 हजार रुपए का मोटर सिर्फ 3 हजार रु में मिल रहा, सरकारी सब्सिडी का भी खड़े-खड़े मिलता है फायदा

On: January 21, 2026 10:53 AM
Follow Us:
किसानों को मोटर पंप पर सब्सिडी पर कैसे मिलेगी

किसानों को इस कृषि मेला में कई तरह के कृषि यंत्र अनुदान पर मिल रहे हैं। जिससे सस्ते में खेती को आसान करने का मौका मिलेगा।

कृषि मेला में कृषि यंत्र पर अनुदान मिल रहा

कृषि मेला किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। यहां पर किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलती है। सरकारी योजनाओं, सब्सिडी योजनाओं की जानकारी मिलती हैं। इसके साथ ही उन्हें किसी यंत्रों की जानकारी मिलती है, कृषि यंत्र देखने को मिलते हैं, खरीदने का भी मौका मिलता है, साथ ही सरकारी योजनाओं के साथ कृषि यंत्र खरीदने हैं तो सब्सिडी के बाद कीमत कम हो जाती है। जिसमें इस समय बिहार के बेतिया में कृषि मेले का आयोजन हुआ है। जहां पर कई तरह के कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगी हुई है।

जिसमें एक प्रदर्शनी के काउंटर वाले ने बताया कि किसानों को मोटर पंप पर भारी सब्सिडी मिल रही है। जिसके बाद कीमत कई गुना कम हो जाती है। यहां पर सामान्य वर्ग के किसानों को और एसटी एससी वर्ग के किसानों को भी फायदा दिया जा रहा है, तो आईए जानते हैं कितने रुपए की बचत होगी।

मोटर पंप पर कृषि मेले में सब्सिडी

किसानों को कृषि मेले में मोटर पंप पर सब्सिडी मिल रही है, जिससे सिंचाई के सुविधा होगी। यहां पर बताया जा रहा है कि किर्लोस्कर और क्राम्पटन जैसे ब्रांड के दो हॉर्स पावर वाले मोटर पर किसानों को ₹10000 तक की सब्सिडी मिल रही है। जिससे ₹13000 के इस मोटर को किसान तीन से ₹5000 में खरीद सकते हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के किसानों को ₹8000 और एसटी, एससी वर्ग के किसानों को ₹10000 अनुदान के तौर पर सरकार से मिलते हैं, तो आइये आपको बताते हैं इस योजना का फायदा कैसे किसानों को मिलेगा।

किसानों को मोटर पंप पर सब्सिडी पर कैसे मिलेगी

इस कृषि मेला में खड़े-खड़े ही किसान सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और मोटर पंप की एक खरीदी कर सकते हैं। जिसने बताया गया कि किसान के पास अप्रूवल लेटर होना चाहिए। जो की कृषि कार्यालय से मिलता है। जिसके लिए OFMASS Bihar बिहार रजिस्टर्ड किसी दुकान में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन के लिए किसान के पास आधारकार्ड, लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट, किसान रजिस्ट्रेशन और जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन हो जाने के बाद जिले के कृषि कार्यालय से अप्रूवल लेटर मिलता है और उसे दुकानदार के पास ले जाएंगे तो फिर पूरी कीमत पर मोटर मिलेगा।

बाद में सब्सिडी की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में दी जाती है। इस तरह से किसी भी प्रकार का कृषि यंत्र किसान खरीद सकते हैं। बता दे कि योजना के साथ 40 से 50% तक किसानों को अनुदान मिल रहा है। यहां पर किसानों को विद्युत चलित पंपसेट अनुदान कर दिए जा रहे हैं। यहाँ सह कृषि यंत्र प्रदर्शनी की जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़े- किसानों के लिए गेम चेंजर है यह मशीन, घंटो का काम मिनटों में करेगी, जानिए मखाना हार्वेस्टिंग मशीन कैसे करेगी काम

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment