किसानों को सिर्फ ₹100 में मिल रहे 6 सब्जियों के बीज, 3 सालों तक नहीं खरीदना पड़ेगा बीज, सस्ते बीजों के लिए यहां करें संपर्क

On: January 15, 2026 11:54 AM
Follow Us:
किसानों को ₹100 में मिल रहे 6 सब्जियों के बीज

सब्जियों की खेती के लिए अच्छे प्रमाणित बीज चाहिए तो आइये आपको बताते हैं सस्ते में सब्जियों के बीज कहां पर मिल रहे हैं।

किसानों को ₹100 में मिल रहे 6 सब्जियों के बीज

किसानों को सब्जियों की खेती के लिए सस्ते में बढ़िया क्वालिटी के बीज उपलब्ध हो इसलिए कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा किसानों को सस्ते में बीन दिया जा रहा है। जिसमें किसानों को ₹100 में 6 सब्जियों के बीज दिए जा रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि बाजार में कई बीज महंगे मिलते हैं और उनकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती। कभी-कभी अंकुरण ही नहीं होता है। ऐसे में किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है।

इसलिए कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को ऐसे बीज उपलब्ध करा रहा है जो की जर्मिनेशन टेस्टेड है। उनकी गुणवत्ता प्रमाणित है किसानों को अच्छा अंकुरण इसमें देखने को मिलेगा।

कौन-कौन सी सब्जियों के बीज किसानों को मिल रहा है

घर पर हरी सब्जियां उगाना चाहते हैं तो सस्ते में यहां से बीज किसान ले सकते हैं जिसमें लौकी, पालक, मूली, बरबटी, बैगन, टमाटर, धनिया जैसी सब्जियों के प्रमाणित बीज किसानों को दिए जा रहे हैं। जिसमें 50 ग्राम और 100 ग्राम का पैकेट दिया जा रहा है। जिससे छोटे-बड़े सभी किसान इन बीजों को खरीद सके। किसानों के लिए यह मिनी बीज किट तैयार किया गया है। जिससे घर पर अगर किचन गार्डन में सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो उन्हें अच्छी क्वालिटी के बीज कम दामों में मिल सके।

3 साल तक किसानों को बीज खरीदना नहीं पड़ेगा

कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि किसानों को बार-बार बीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले भी किसान है इस तरीके से बीजों को सुरक्षित रख देते हैं। जिसमें क्या होता है कि किसान जब सब्जियों की खेती करते हैं तो जब उसमें पहले फल आता है तो उसे छोड़ देते हैं। मतलब कि उसको तोड़ते नहीं है, जब वह सूख जाता है तो उसके बीज निकाल कर सुरक्षित रख लेते हैं।

फिर अगले साल उसका इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से किसान इन बीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं 2 से 3 साल तक इन्हें सुरक्षित रख रख कर दोबारा से इससे खेती कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को शुरुआत के 2-4 फलों को रख देना चाहिए और फिर बाद में उनके बीजों को निकाल कर सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए।

जिसमें सब्जियों के बीजों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से सुखाना चाहिए और नमी प्रूफ जो एयर टाइट डब्बे आते हैं उसमें रखना चाहिए या फिर जिप लॉक बैग में भी रख सकते हैं। जिसमें कुछ चावल के दाने डालकर उन्हें रख दें, जिससे वह नमी को सोख लेंगे, ठंडी और सूखी जगह पर इन बीजों को स्टोर करना चाहिए और बीजो के पैकेट में बाहर से आप नाम भी लिख सकते हैं ताकि याद रहे कि यह किन सब्जियों के बीज है।

यह भी पढ़े- अमरूद किसानों को मिलेगा 11 हजार रु तक पुरस्कार, 18-19 जनवरी को लगेगा अमरुद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment