किसान पुरानी साड़ियों से बचा रहे गेहूं की फसल, आवारा पशु जंगली जानवर को नहीं दिखती हरियाली, जानिए किसान का जुगाड़

On: January 14, 2026 2:43 PM
Follow Us:
किसान का जुगाड़

साड़ी वाला किसान का जुगाड़ चर्चा का विषय बन गया है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने खेत की हरी भरी फसल को बचाने के लिए किया है तो आईए जानते हैं यह कैसे काम करेगा।

जंगली जानवर से फसल बचाने में साड़ी का इस्तेमाल

खेती किसानी में कई तरह के जुगाड़ इस्तेमाल किए जाते हैं। जिससे किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखते हैं। जिसमें इस समय भरतपुर जिले के किसान आवारा जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें खर्चा नहीं लगता है बल्कि घर पर रखी पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है। दरअसल, उन्हें जंगली जानवर, आवारा पशुओं की बहुत ज्यादा समस्या आ रही थी। उन्हें रात दिन खेत की तकवारी करनी पड़ती थी।

जिसमें सर्दियों में रात के समय खेतों में बैठना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में वह साड़ी की मदद से अपनी फसल को सुरक्षित रख रहे हैं। तो आईए जानते हैं यह उपाय किस तरीके से काम करता है।

साड़ी का इस्तेमाल खेती में कैसे करें

साड़ी का इस्तेमाल खेती में करने के लिए किसान खेतों के चारों तरफ साड़ी बाड़ के रूप में लगा रहे हैं। जिसमें बीच-बीच में लकड़ी के डंडे लग रहे हैं और उसमें बांधकर साड़ियां फसा रहे हैं। जिससे चारों तरफ एक बार की तरह साड़ियां लगी हुई है। किसान रंग बिरंगी साड़ियों का इस्तेमाल करते हैं जो दिन और रात के समय खेत की सुरक्षा करती हैं।

दरअसल जंगली जानवर या आवारा पशुओं को खेत की हरियाली बाहर से नहीं दिखती है और यह रंग बिरंगी साड़ियों का जाल दूर से देखकर भी जंगली जानवर खेत के पास नहीं आते हैं। इसलिए हरी फसलों को जानवरों की आंखों से बचाने के लिए यह साड़ियां कम कर रही हैं। साड़ियां भले कमजोर होती है लेकिन जब पशुओं को फसल दिखाई नहीं देती तो खेत के अंदर आने का प्रयास भी नहीं करते।

साड़ी से पशुओं को खेत में घुसने से कैसे रोके

साड़ी का इस्तेमाल अगर किसान बाड़ की तरह करते हैं तो खेत में पशु नहीं आते हैं। इसका एक कारण यह भी है की हवा से साड़ी हिलती है। जिसमें पशुओं को उसे देखकर डर भी रहता है। उन्हें समझ में नहीं आता कि यह क्या चीज है, और उसका हिलना देखकर उन्हें लगता है कि आसपास मनुष्य भी है जो लोग पशुओं को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं, खर्चा कम करना चाहते हैं उनके लिए पुरानी साड़ी का यह उपाय अच्छा है।

यह भी पढ़े- मकर संक्रांति के दिन तिल क्यों खाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक मान्यता और सेहत से जुड़ा कारण

Leave a Comment