गुड़ नकली है या असली, घर बैठे 2 मिनट में करें टेस्ट, FSSAI ने वीडियो में बताया कैसे करें गुड का घरेलू टेस्ट

On: March 4, 2026 11:51 AM
Follow Us:
गुड़ मिलावटी है या नहीं कैसे टेस्ट करें

गुड़ के असली और नकली की पहचान घर पर की जा सकती है। आइये आपको बताते हैं FSSAI ने गुड़ के टेस्ट के बारे में क्या बताया है।

बाजार में मिलने वाला नकली गुड़

बाजार में कई गुड़ नकली बिक रहे हैं, जिसमें ज्यादा मात्रा में बेकिंग सोडा, चॉक पाउडर और चीनी मिल होता है, जो की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। गुड का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोग रोजाना गुड का सेवन करते हैं। यह सिर्फ मिठास के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पेट के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर मिलावट वाला नकली गुड खाएंगे तो सेहत पर पूरा असर पड़ सकता है। मिलावट वाले गुड़ पर पैसे खर्च करने के बजाय आप उसे घर पर चेक भी कर सकते हैं कि वह असली है या नकली।

बता दे की फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया FSSAI द्वारा गुड़ की पहचान करने के लिए एक टेस्ट वीडियो के द्वारा बताया गया है आइये आपको बताते हैं इसमें क्या करना होता है।

गुड़ मिलावटी है या नहीं कैसे टेस्ट करें

गुड़ मिलावटी है या शुद्ध है इसका टेस्ट घर पर कर सकते हैं। जिसके लिए एक टेस्ट ट्यूब लेना है, यह छोटा सा गिलास कोई बर्तन लेना है उसमें एक चौथाई चम्मच कुचला हुआ गुड डालना है और फिर इसमें तीन मिलीलीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड HCL डालना है। फिर इसमें एक रिएक्शन होता है, अगर बुलबुला निकलता है तो गुण शुद्ध नहीं माना जाता है। लेकिन अगर जाग या बुलबुला नहीं बनता है तो वह गुण शुद्ध होता है। अगर उसमें बुलबुला निकल रहे हैं तो गुड मिलावटी होता है।

अगर गुड़ में बेकिंग सोडा मिला हुआ है, तो HCL डालने से कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है, जिससे बुलबुला बनते हैं।

मिलावटी गुड़ खरीदने से कैसे बचे

मिलावटी गुड खरीदने से बचना चाहते हैं तो आपको गुड के पैकेट को अच्छे से देखना चाहिए, उसमें FSSAI लाइसेंस नंबर होगा तो वह शुद्ध गुड़ होगा। अगर गुड़ बहुत ज्यादा चमक रहा है, उसका रंग हल्का है, तो ऐसे गुड़ को खरीदने से बचना चाहिए। बहुत सस्ता गुड़ कोई बेंच रहा है तो उसमें भी मिलावट हो सकती है, गहरे रंग का का गुण कम प्रोसेस्ड होता है। हमेशा भरोसेमंद विक्रेता या ब्रांड से गुड़ की खरीदी करनी चाहिए।

यह भी पढ़े- होली पर गोबर की राख और फूलों की पत्तियों से महिलाएं छाप रही पैसा, बिना केमिकल का गुलाल बना कमाई का जरिया

और पढ़ें

Leave a Comment