इस बार बगीचे में बदलाव देखना चाहते हैं तो सफेद गेंदा लगा सकते हैं, आइये आपको बताते हैं बीज कहां मिलेगा और इसे लगाने का क्या तरीका है।
सफेद गेंदा की खासियत क्या है
सफेद गेंदा देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। इसके फूल भी बड़े आकार के होते हैं। यह गेंदा देखने में अलग लगता है। जिससे लोग इसे आसानी से लगा भी लेते हैं। व्हाइट मेरीगोल्ड बहुत ही ज्यादा सुंदर और ज्यादा संख्या में खिलते हैं। सर्दी में इसे लगाना एक अच्छा समय है। जिन्होंने पहले ही लगाया था। उनके पौधों में अब फूल खिलने लगे हैं। लेकिन अभी भी समय है। मौसम ठंडा है। आप लगा सकते हैं इसे अभी भी।
सफेद गेंदा कैसे लगाएं
व्हाइट मेरीगोल्ड यानि कि सफेद गेंदा का फूल लगाने के लिए पहले बीज को तैयार करें। नर्सरी तैयार होने के बाद पौधों को गमले में लगा सकते हैं। ग्रो बाग में भी लगा सकते हैं। 9 बाय 9 इंच के गमले में पौधा लगा सकते हैं। इसके लिए सही गमला होगा। जैविक खाद भी बीच-बीच में मिलते रहे। जिससे पौधे का विकास बढ़िया से होगा वर्मी कंपोस्ट या गोबर की पुरानी खाद दे सकते हैं। घर पर भी खाद बना सकते हैं फल सब्जी के छिलके और चाय पत्ती का इस्तेमाल करके।
सफेद गेंदा के बीज कहां मिलेंगे
सफेद गेंदा लगाना चाहते हैं तो इसके हाइब्रिड पौधे के बीज मिल रहे है। यह गेंदा ड्वार्फ व्हाइट F1 हाइब्रिड किस्म है। जिसमें 20 बीज मिल रहे है। इनकी खासियत है कि ज़्यादा अंकुरण होता है, उगाने में आसान होते है, गमलों में लगा सकते है, बालकनियों या टेरेस गार्डन के लिए बढ़िया है। यह बीज organicbazaar.net से खरीद सकते हैं, वहां पर मिल रहे हैं। अभी अच्छा समय है इसके बीजों को लगाने का।
जिस गमले में लगा रहे हैं तो मिट्टी भरते समय पानी की निकासी का ध्यान रखें और जहां पर बढ़िया धूप आती है वहां पर पौधे को लगाएं। पौधे को 6 से 7 घंटे की धूप चाहिए होती है सप्ताह में दो से अधिक तीन बार पानी दीजिए और महीने में एक बार कोई भी जैविक खाद डालें सूखे पत्तों को हटाते रहे मर जाते फूलों को भी तोड़ दें।
यह भी पढ़े- दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, किसानों को बनाता है अमीरों से अमीर, जमीन के ऊपर नहीं अंदर उगता है








