गोभी काटने की मशीन कर रही मजदूरों की छुट्टी, फटाफट सस्ते में करती है काम, इस योजना से मिल रही सब्सिडी

On: February 6, 2026 12:27 PM
Follow Us:
गोभी काटने की मशीन के फायदे

गोभी काटने की मशीन की मदद से किसान सब्जी की खेती को आसान और कम लागत वाली बना सकते हैं मुनाफा बढ़ा सकते हैं जानिए कैसे।

गोभी काटने की मशीन के फायदे

गोभी की खेती में किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। लेकिन गोभी की कटाई के काम में समय अगर ज्यादा लग जाता है तो गोभी खराब हो जाती है या ज्यादा मजदूर लगा लेते हैं तो खर्चा बढ़ जाता है। वहीं अगर सही तरीके से गोभी की कटाई नहीं होती मतलब कि अगर गोभी दब जाती है, फट जाती है तो उसकी अच्छी कीमत भी नहीं मिलती है।

वहीं अगर गोभी काटने की मशीन का इस्तेमाल किया जाए तो गोभी ज्यादा अच्छे से कटती है, उसकी गुणवत्ता बढ़िया होती है, जल्दी कट जाती है, समय भी बचता है, और मजदूरी जितनी लागत भी नहीं आती। इसलिए गोभी काटने की मशीन बहुत ही ज्यादा किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना

किसान खेती में मशीनों का इस्तेमाल करके मेहनत को कम कर सके, लागत को घटा सके, इसलिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों पर भारी सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा परिवहन की सुविधाओं पर भी सब्सिडी मिलती है। कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी मिलती है। जिससे फसल को लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं।

गोभी हार्वेस्टर मशीन कैसे काम करती है

गोभी हार्वेस्टर मशीन को ट्रैक्टर की मदद से किसान खेतों में चलाते हैं। इसमें आगे की तरफ धारदार ब्लेड लगी रहती है जो की गोभी को जड़ से काटती है और फिर कन्वेयर बेल्ट के द्वारा कटी हुई गोभी को पीछे पहुंचाया जाता है। इसके बाद वहां पर गोभी की सफाई होती है और आवश्यक पत्तों को हटाकर छटाई की जाती है।

इस तरह से किसान हर आकार की गोभी को काट सकते हैं। इसमें ब्लेड को एडजस्ट करने का विकल्प मिलता है, जो किसान बड़े पैमाने पर गोभी की खेती करते हैं, बड़े-बड़े उनके खेत हैं, उनके लिए तो यह मशीन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।

यह भी पढ़े- पशुपालकों को मिलेगा 50 लाख रुपए का इनाम, 8 फरवरी तक यहां लगेगा पशु मेला, होगा पशुओं का रैम्प-शो

और पढ़ें

गेहूं-सरसों काटने की मशीन

गेहूं-सरसों काटने की मशीन है शानदार, आधा घंटा में 1 बीघा की फसल काट देगी, लाखों कमाने का मौका ऐसा फिर नहीं मिलेगा

गुड़ मिलावटी है या नहीं कैसे टेस्ट करें

गुड़ नकली है या असली, घर बैठे 2 मिनट में करें टेस्ट, FSSAI ने वीडियो में बताया कैसे करें गुड का घरेलू टेस्ट

गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

गेहूं किसान हो सावधान, दाने छोटे और उत्पादन गिरने से बचाने के लिए करें यह 2 उपाय, जाने गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

आलू को लंबे समय तक स्टोर करने के उपाय

आलू किसानों को 100% होगा मुनाफा, आलू भंडारण का यह जबरदस्त तरीका अपनाएं लंबे समय तक आलू नहीं होगा खराब

सरसों की कटाई का सही समय

सरसों की कटाई के समय यह गलती पड़ेगी भारी, एक लापरवाही से घटेगी पैदावार, जानिए सरसों की कटाई का सही समय

गेहूं की आखिरी सिंचाई समय पर करने के फायदे

गेहूं की आखिरी सिंचाई इस समय करें किसान, 20% तक उत्पादन बढ़ जाएगा, नहीं सुना तो होगा नुकसान

Leave a Comment