महाशिवरात्रि के दिन किसानों और पशुपालकों की हुई चांदी, कमाई का मिला जबरदस्त मौका, जानिए कैसे

On: February 15, 2026 11:20 AM
Follow Us:
महाशिवरात्रि के दिन किसानों की कैसे हो रही कमाई

महाशिवरात्रि के पर्व पर किसानों और पशुपालकों की आमदनी अच्छी हो रही है, आईए जानते हैं किन चीजों की डिमांड बढ़ी है।

महाशिवरात्रि के दिन किसानों की कैसे हो रही कमाई

महाशिवरात्रि आज 15 फरवरी 2026 के दिन मनाया जा रहा है। यह भगवान शिव का एक प्रमुख पर्व है। इस दिन किसानों और पशुपालकों को भी फायदा हो रहा है। जिसमें किसानों की बात की जाए तो बेलपत्र की खेती जो किसान करते हैं उन्हें अच्छा फायदा हो रहा है। इसकी डिमांड आज बढ़ जाती है और बढ़िया गुणवत्ता वाला बेलपत्र अच्छे कीमतों पर बिकता है। इसके अलावा नारियल के किसानों को भी फायदा है। वही धतूरा, आक, गेंदा की खेती करने वाले किसानों की भी आज चांदी है।

इसके अलावा फलों की खेती करने वाले किसान जैसे कि केला एवं अमरुद लगाने वाले किसानों को भी आज अच्छी आमदनी हो सकती हैं। इतना ही नहीं सिंघाड़ा, मूंगफली और साबूदाना की भी डिमांड आज बढ़ जाती है।

महाशिवरात्रि के दिन पशु पालकों की आमदनी कैसे बढ़ेगी

महाशिवरात्रि के दिन भगवान को चढ़ाने के लिए दूध की डिमांड बढ़ जाती है। जिससे पशुपालकों को भी फायदा होता है। ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों से सीधे ही दूध और दही की खरीदी की जाती है, फिर भगवान को अभिषेक किया जाता है, तो इस तरह से यहां पर उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। अगर डिमांड ज्यादा होती है तो कीमत भी बढ़ जाती है।

महाशिवरात्रि के दिन किसान क्या उपाय करें

महाशिवरात्रि के दिन भगवान की पूजा के साथ-साथ किसानों के लिए कुछ उपाय भी बताए जाते हैं जिससे उनको खेती किसानी में फायदे होते हैं। जैसे की खेत की मिट्टी का तिलक लगाकर पूजा करना और शिवलिंग पर जल चढ़ाना, बीज पर गंगाजल छिड़कना, गाय की सेवा करना, इस तरह से किसान भगवान शिव की पूजा करके अच्छी फसल और बारिश की प्रार्थना कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- Farming in February: फरवरी में यह 5 सब्जियां लगाएं, नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे, जाने इनकी खेती के फायदे

और पढ़ें

गेहूं किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

खुशी से झूम उठे गेहूं किसान, केंद्र सरकार ने दिया उपहार, जानिए कैसे बढ़ेंगे गेहूं के भाव

लाड़ली बहना योजना

महिलाओं के खाते में आए ₹1500, लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, जानिए किसे नहीं मिला पैसा

दलहन में आत्मनिर्भर के लिए किसानों को प्रोत्साहित

किसानों के लिए शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा, यह फसल लगाएं प्रति हेक्टेयर 10 हजार रु पाएं, मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण बीज

स्वचालित वर्षा मापी यंत्र

WINDS: किसानों की जिंदगी बदल देगी यह मशीन, गांव में लगेगी और देगी सटीक जानकारी, बचेंगे हजारों रु के नुकसान से किसान

मैसी डायनास्टार सीजन 3

किसानों को मिला ट्रैक्टर जीतने का मौका, TAFE ने मैसी डायनास्टार सीजन 3 के अवार्ड की घोषणा की, जानिए प्रक्रिया

कृषि रथ के द्वारा किसानों को मिल रही यह जानकारी

MP में कृषि रथ से किसानों को मिट्टी-खाद और पानी की जानकारी मिल रही, हर दिन 3 ग्राम पंचायत में हो रहा भ्रमण, जानिए पूरी खबर

Leave a Comment