किसान अगर खेती के खर्चे को घटाना चाहते हैं तो आइये खेती-किसानी से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं। जिसमें 7 मुख्य योजनाओं के बारे में जानेंगे।
किसानों के लिए सरकारी योजनाएं
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) जो कि 2015 में शुरू हुई। इसमें स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई व्यवस्था पर छोटे किसानों को 55% तक सब्सिडी मिलती है। वहीं सामान्य किसानों को 45% तक सब्सिडी मिलती है। ड्रिप स्प्रिंकलर सिस्टम खेतों में लगवा कर पानी की बचत कर सकते हैं। पैदावार बढ़ा सकते हैं। फसल की गुणवत्ता बेहतर कर सकते हैं।
- सॉइल हेल्थ कार्ड योजना 2015 में शुरू हुई थी। इस योजना का फायदा उठाकर आप फ्री में खेत की मिट्टी की जांच करवा सकते हैं। खाद की कमी जान जाएंगे तो उस हिसाब से खाद का इस्तेमाल करेंगे। जिससे अधिक खर्च नहीं आएगा।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2016 में शुरू हुई थी। अगर किसान की फसल प्राकृतिक आपदा जैसे कि सूखा, बाढ़ या ओलावृष्टि से खराब होती है तो उन्हें इस योजना के तहत मुआवजा दिया जाता है।
- पीएम कुसुम योजना, 2019 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाती है जो की अलग-अलग राज्यों में ज्यादा या कम हो सकती है। जिसमें 60 से लेकर 90% तक किसानों को सब्सिडी मिलती है।

- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 मिलते हैं। ₹2000 की एक किस्त किसानों को मिलती है। पीएम किसान योजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। जिसका किसान बेसब्री से इन्तजार करते है।
- किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को सिर्फ चार से सात प्रसिद्ध ब्याज दर में ₹300000 तक का लोन मिल जाता है। खेती के लिए अगर किसानों को पैसे चाहिए तो जमीदारों के पास जाने की बजाय इस योजना से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। अगर समय पर भुगतान करते हैं तो 3% की छूट मिल जाती है।
- RKBY योजना 2007-2008 में आई थी। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देना है। अगर किसान बागवानी करना चाहते हैं या फसल सुधार करना चाहते हैं, डेयरी खोलना चाहते हैं, मछली पालन करना चाहते हैं तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़े-किसानों की होली हुई रंगीन, खाते में आएंगे 4 हजार रु, जानिए PM किसान का पैसा किसे मिलेगा दोगुना











