महिला किसानों की हुई बल्ले बल्ले, वैश्विक सम्मेलन में 500 दिग्गज होंगे शामिल, उद्घाटन राष्ट्रपति कर सकती है, जाने कब

On: January 10, 2026 8:22 AM
Follow Us:
महिला किसानों पर वैश्विक सम्मेलन

देश में महिला किसानों पर एक वैश्विक सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे, इसमें महिला किसानों पर चर्चा होगी।

महिला किसानों पर वैश्विक सम्मेलन

महिलाओं की कई क्षेत्रों में भूमिका पहले से अधिक देखने को मिल रही है, जिसमें खेती किसानी में भी महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके आगे बढ़ रही है। सरकार भी विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक मदद कर रही है, प्रशिक्षण मिल रहा है, सब्सिडी मिल रही है। जिससे महिलाएं आसान तरीके से खेती कर पा रही है तथा पारंपरिक तरीकों को भी लेकर आगे बढ़ रही हैं।

जिसमें बताया गया कि एक आंकड़े के अनुसार 2017-18 में 30% महिलाएं खेती में शामिल थी। लेकिन 2024 तक 49% हो गई यानी कि समय के साथ यह प्रतिशत बढ़ रहा है। लेकिन पुरुषों की बात करें तो उनकी भागीदारी में कमी देखने को मिल रही है।

इसीलिए “महिला किसान” (Women in Agri-Food Systems) पर तीन दिन का वैश्विक सम्मेलन (GCWAS-2026) का आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जा सकता है। ऐसी संभावना लगाई जा रही है इस आयोजन में महिला किसानों और कृषि क्षेत्र में कार्य महिलाओं के लिए नीतिगत स्तर में बदलाव लाया जा सकता है।

पूसा में वैश्विक सम्मेलन कब होगा

किसानों का यह सवाल है कि यह वैश्विक सम्मेलन कब आयोजित होगा, तो बता दे की 12 से 14 मार्च 2026 के बीच में पूसा में आयोजित होगा। जो कि भारत और दुनिया के प्रमुख कृषि संगठन साथ में मिलकर कृषि खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

इस भव्य सम्मेलन का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कंसल्टेटिव ग्रुप ऑन इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च, पौधा किस्म, कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज जैसे कई संगठनों के सहयोग से आयोजित हो रहा है। जिससे किसानों को बेहद फायदा होगा।

क्योंकि यहां पर 500 से ज्यादा से प्रतिभागी भी शामिल होंगे। जिसमें बड़े नेता से लेकर महिला किसान, उद्योग जगत से जुड़े किसान, स्टार्टअप्स वाले, छात्र, किसान संगठन, गैर सरकारी संगठन, नीति निर्माता, शोधकर्ता जैसे दिखते शामिल होंगे।

यह भी पढ़े- गायों की होगी 24 घंटे मॉनिटरिंग, कोट, तिरपाल और मिलेगी उपचार की सुविधा, सर्दी से बचाने के लिए सीएम ने लिया यह फैसला

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment