MP में होगी सूरज से खेती, सीएम ने किया बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगी फ्री बिजली

On: January 14, 2026 2:04 PM
Follow Us:
MP में होगी सूरज से खेती

MP में होगी सूरज से खेती, 52000 किसानों के खेतों में लगेगा सोलर पंप, जानिए मुख्यमंत्री की घोषणा।

MP में होगी सूरज से खेती

MP में इस साल 2026 में किसानों पर पूरा फोकस रहेगा। कृषक कल्याण वर्ष 2026 मनाया जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के हित में कई बड़े ऐलान किये हैं। जिसमें यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मतलब की खेती के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे बिजली बिल की समस्या नहीं आएगी। किसान फ्री में बिजली का इस्तेमाल कर पाएंगे।

सौर ऊर्जा से सिंचाई पंपों को चलाया जाएगा। दिन-रात खेत की सिंचाई करने की सुविधा मिलेगी। जो बिजली बचेगी उससे प्रदेश ऊर्जा में सर प्लस होगा। प्रदेश के हर किसान के पास सोलर पंप होगा। किसान सौर ऊर्जा से खेती कर पाएंगे। इस तरह से सिंचाई का खर्चा किसान का बचेगा। सही तरीके से सिंचाई समय पर करके किसानों को अच्छा उत्पादन मिलेगा।

मध्य प्रदेश में खेती का रकबा सिंचाई से बढ़ रहा

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की मध्य प्रदेश में 2 सालों के अंदर अंदर 7.31 क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था में बदलाव हुआ है। नई सिंचाई क्षमता स्थित हुई है और खेती का रकबा भी बड़ा हुआ है। ढाई लाख हेक्टेयर खेती के रकबे में बढ़ोतरी हुई है। जिसका कारण मुख्यमंत्री ने कहा सिंचाई व्यवस्था है। प्रदेश में सिंचाई से जुड़े कई सरकारी योजनाएं चल रही है, तथा सिंचाई से जुड़ी कई परियोजनाएं भी किसानों के हित में चलाई जा रही हैं।

MP के किसान बनेंगे ऊर्जादाता

MP के किसान अब सिर्फ अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे। बताया गया कि 52 हजार किसानों को सोलर पंप का फायदा मिलेगा। इसकी योजना शुरू हो गई है। सोलर पंप का इस्तेमाल किसान करेंगे तो ऊर्जादाता बन जाएंगे। उन्हें फ्री की बिजली मिलेगी। सोलर पंप से जो अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होगा उसे किसान सरकार को बेचकर खेती से अधिक कमाई कर पाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश की सिंचाई क्षमता 100 लाख बढ़ेगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का फायदा उठा पाएंगे।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को सीएम ने दिया उपहार, भावांतर योजना में हुआ विस्तार, सोयाबीन ही नहीं इन फसलों की भी मिलेगी अंतर की राशि

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment