Farming in February: फरवरी में यह 5 सब्जियां लगाएं, नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे, जाने इनकी खेती के फायदे

On: February 14, 2026 5:00 PM
Follow Us:
Farming in February

Farming in February: फरवरी में सब्जी की खेती करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी फसल लगाएं तो आइये आपको यहां पर पांच फसलों की जानकारी दे रहे हैं।

भिंडी की खेती

पहले नंबर पर भिंडी की खेती है। जिसकी अगेती खेती किसान कर सकते हैं। जिसमें राधिका वैरायटी अच्छी मानी जाती है। भिंडी की फसल को पीला मोजेक वायरस से बचाना चाहिए। यह लंबी अवधि की फसल होती है, रेट ऊपर नीचे मिलते रहते हैं, कम दाम में भी किसानों को अच्छा मुनाफा इससे मिल जाता है, और दूसरे दिन इससे कमाई होती है।

करेला की खेती

भिंडी के बाद करेला की खेती की बात करते हैं। अगर मंडप बनाकर इसकी खेती करते हैं तो लंबे समय तक अच्छा उत्पादन मिलता है। इसके भाव 30 से ₹35 मिल जाएंगे। अगर सही समय पर इसकी खेती कर लेंगे अगेती करेला की खेती में किसानों को फायदा होता है।

गोभी की खेती

गोभी की खेती में भी किसानों को फायदा है ₹10 भी भाव मिल जाए तो भी इसे अच्छी कमाई होती है। बस अगर आपके पास सिंचाई की अच्छी व्यवस्था है तो गोभी एक बढ़िया विकल्प है। 60 से 70 दिन में तैयार हो जाएगी। फरवरी में गोभी खेती के लिए गर्मी प्रतिरोधी किस्म का चयन करें। जब फूल बन रहे हैं, तब मिट्टी को नम रखें। जैविक खाद से भी अच्छा उत्पादन किसान प्राप्त कर सकते हैं।

कद्दू की खेती

कद्दू की खेती में भी किसानों को मुनाफा है। इस समय किसान इसकी खेती कर सकते हैं। फरवरी में कद्दू की अगेती खेती किसान कर सकते हैं। 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है। बढ़िया तरीके से खेती करेंगे तो 300 से 400 क्विंटल तक उत्पादन एक हेक्टेयर में प्राप्त कर सकते हैं, बस जल निकासी वाली उपजाऊ में खेती करें।

खीरा ककड़ी की खेती

खीरा ककड़ी की खेती भी अभी किसान कर सकते हैं। गर्मियों में अच्छी डिमांड में रहता है। भाव बढ़िया मिल जाते हैं। कमाई होना तय है। बस बढ़िया गुणवत्ता वाली खीरा-ककड़ी बाजार में लेकर जाना होगा। अभी लगाएंगे तो अप्रैल में फसल तैयार हो जाएगी। बस इसको सपोर्ट देना होगा। जिसमें बांस-तार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- दो बीघा से हो रही 3.5 लाख रुपए की कमाई, बाल सुंदरी फसल लगाकर किसान हो रहे मालामाल, जानिये खेती का तरीका

Leave a Comment