किसानों की फोन कॉल से दूर होगी समस्या, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया नंबर, सरल भाषा में समझाया भारत-VISTAAR

On: February 19, 2026 11:02 AM
Follow Us:
भारत-VISTAAR

किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है यह खबर। भारत-VISTAAR से दूर होगी हर चिंता। जानिये एक फोन कॉल से कैसे होगा हर समस्या का हल।

भारत-VISTAAR से किसानों को फायदा

किसानों के लिए ‘भारत विस्तार’ बहुत ही ज्यादा कमाल का होने वाला है। इससे से किसानों की हर तरह की समस्या दूर होगी। घर बैठे खेती-किसानी से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे और खेती की हर चुनौती से लड़ पाएंगे। हर समस्या का समाधान उन्हें मिलेगा। बता दे कि किसानों के लिए सरकार ने एक फोन नंबर जारी किया है। जिसमें किसान दिन में किसी भी समय फोन करके बात कर सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान द्वारा भारत विस्तार लॉन्च किया गया है। जिसमें किसानों को एक नंबर दिया गया है। जिसे किसान डायल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरल भाषा में भारत विस्तार के बारे में किसानों को बताया।

उन्होंने कहा कि मान लीजिए किसान भाई अगर आपकी फसल में कोई रोग लगा हुआ है, उसमें दवाई डालनी है, तो इसके लिए क्या करना है, क्या प्रबंध करना है, इसका समाधान आपको फोन कॉल पर मिल जाएगा। अगर आप फसल बुवाई करने जा रहे हैं, मौसम की जानकारी लेना चाहते हैं की बारिश कब होगी, आज होगी कल होगी, तो इसके बारे में आप फोन पर पूँछ सकते हैं कि पानी कब गिरेगा।

अगर आप फसल बेचना चाहते हैं तो फोन करके पूछ सकते हैं कि आपके शहर का मंडी भाव क्या है, दूसरे शहरों का मंडी भाव क्या है, जिससे उचित भाव मिलने पर फसल की बिक्री कर सकते हैं। किसान भाई अगर जानना चाहते हैं की खेती से जुड़ी कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं। किस विषय के लिए कहां पर कितना अनुदान मिल रहा है। यह सारी जानकारी उन्हें एक नंबर पर मिल जाएगी तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

किसानों को इस नंबर पर फोन करके मिलेगी हर जानकारी

किसानों के लिए 155261 नंबर जारी किया गया है। जिसमें किसान फोन करके बात कर सकते हैं। कॉल करके उन्हें खेती से जुड़े हर सवाल का समाधान मिलेगा। इस तरह से किसानों को अब आधुनिक तकनीकी से जुड़ना आसान बना दिया गया है। पहले कोई मोबाइल ऐप आता था जिसके माध्यम से किसानों को जानकारी मिलती थी। लेकिन जिन किसानों को मोबाइल चलाना नहीं आता है उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब अगर किसान को फोन करना आता है, तो बस नंबर डायल करके बहुत साड़ी बातें कर सकते हैं।

किसान सवाल पूछेंगे उधर से जवाब मिलता जाएगा। किसान हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अभी इससे बात कर सकते हैं। किसानों को सरलता से सभी जानकारी मिलेगी। इस हिसाब से इस भारत विस्तार को लांच किया गया है।

यह भी पढ़े- घर के बालकनी में AI से उगाएं ताजा हरी सब्जियां, मोबाइल से होगा काम, नहीं पड़ेगी मेहनत, जानिए AI Agri Pilot क्या है

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment