मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को मिला चेक। जिसमें महिलाएं, पुरुष सभी शामिल थे, आइये जानते हैं पूरी खबर क्या है।
किसानों को मिला चेक
दरअसल, यहां पर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की बात की जा रही है। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को चेक का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को दिया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अलावा कृषि यंत्रों की सब्सिडी की राशि किसानों को वितरित की गई।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक का वितरण
खेती किसानी के दौरान अगर किसान किसी दुर्घटना के चपेट में आ जाते हैं तो सरकार उन्हें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना एवं कल्याण योजना के तहत आर्थिक मदद देती है। जिसमें रायबरेली की प्रीति, लखनऊ की इंद्राणी, सीतापुर की रागनी वर्मा, उन्नाव के सगुण इंद्राणी और उषा को मुख्यमंत्री द्वारा परिजन के छती होने के कारण ₹500000 का चेक दिया गया। जिसमें हर एक महिला को ₹500000 मिला। जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी।
कृषि यंत्र पर सब्सिडी की राशि का वितरण
राज्य सरकार द्वारा कृषि यंत्र पर सब्सिडी भी दी जाती है। जिससे किसान आसानी से बड़े और महंगे कृषि यंत्र आधे या उससे भी कम दाम में खरीद सके। जिसमें कृषि यंत्रीकरण के तहत दिए गए हैं। जिसमें एग्री ग्रेटर योजना के अंतर्गत किसानों को 32 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिली है। जिसमें रायबरेली के कुलदीप कुमार को 32 लाख रुपए, लखनऊ के दीपचंद को 22.33 लाख रुपए, अखिलेश तिवारी को ₹800000, मटरू प्रसाद को ₹400000 दिए गए। इसमें किसी किसान को कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए तो किसी को फार्म मशीनरी बैंक के लिए अनुदान मिला है।
फसल बीमा योजना का पैसा किसानों को मिला
इन सबके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी पैसा दिया गया। जिसमें खरीफ 2025 के अंतर्गत लाखों किसानों को 285 करोड रुपए की क्षतिपूर्ति की राशि मिली है। बता दे की हमीरपुर के मोहनलाल को 1.72 लाख रुपए, विनीता देवी को 1.7 लाख रुपए, जालौन के शिवम राजावत को 1.02 लाख रुपए कन्नौज की सुशीला को 88000, हरदोई के गोकर्ण को 2.11 लाख रुपए मिले हैं। इस तरह से विभिन्न किसान इस योजना के लाभार्थी हुए हैं।








