MP के किसानों के खेतों में तारबंदी होगी, 1.5 लाख रुपए अनुदान दे रही सरकार, जानिए तार फेंसिंग पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

On: January 27, 2026 2:48 PM
Follow Us:
MP के किसानों के लिए तार फेंसिंग पर सब्सिडी योजना

MP के किसान खेत में तारबंदी करवाना चाहते हैं तो इस सरकारी योजना फायदा उठाएं और फसल को आवारा-जंगली जानवरों से बचाए। जानिए तार फेंसिंग पर सब्सिडी कैसे मिले।

MP के किसानों के लिए तार फेंसिंग पर सब्सिडी योजना

MP के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की तरफ से किसानों को खेतों की सुरक्षा करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। दरअसल, आवारा और जंगली पशुओं के कारण फसल को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। जिसमें छोटे किसान खेतों में तारबंदी नहीं कर पाते और फसल जानवर खा जाते हैं। इसलिए सरकार किसानों का सहयोग कर रही है कि आप आधा खर्चा लगाएं आधा हम देंगे और खेतों में तारबंदी करवाएं।

जिससे आवारा जंगली पशु खेत में नहीं खा पाएंगे। जंगली जानवरों के फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना चला रही है तो आइये आपको बताते हैं इस योजना के बारे में।

मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों के खेत में मुख्यमंत्री के संरक्षण योजना शुरू की गई है। जिसे तार फेंसिंग योजना भी किसान कहते हैं। इस योजना के तहत उद्दानिकी विभाग द्वारा 50% अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें बताया गया कि अगर तारबंदी की लागत प्रति मीटर ₹300 आती है तो ₹150 सरकार से अनुदान के तौर पर मिलेंगे। इस तरह से अगर 1000 रनिंग मीटर में तार फेंसिंग करवाते हैं तो ₹300000 का खर्चा आएगा तो 1.5 लाख रुपए अनुदान के तौर पर मिलेंगे। बाकी किसानों को देना होगा। आईए जानते हैं पात्रता क्या है, और आवेदन कैसे करना है।

तार फेंसिंग पर सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें

तार फेंसिंग पर सब्सिडी लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं https://mpfsts.mp.gov.in/ वेबसाइट पर। साथ ही योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उद्दानिकी विभाग में भी संपर्क कर सकते हैं। बता दे की उद्दानिकी फसल जैसे कि फल, सब्जी या मसाले की खेती करते हैं तो इस योजना का फायदा तुरंत ही मिल जाएगा। क्योंकि इन फसलों को प्राथमिकता मिलती है। पात्रता इसमें बताई गई है कि जिन किसानों के पास 0.5 से 1.5 हेक्टेयर जमीन है वह इस योजना का फायदा अभी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े- MP के किसानों की जमीन नहीं जाएगी पानी के भाव, योजना में आई जमीन तो दे सरकारी नौकरी, भू अर्जन मॉडल पर हुई चर्चा

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment