किसानों को सिंचाई के लिए 52 हजार रुपए सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए खेत तालाब योजना का लाभ कैसे उठाएं

On: February 5, 2026 10:57 AM
Follow Us:
किसानों को तालाब पर सब्सिडी

खेत तालाब योजना के तहत राज्य के किसानों को तालाब बनाने पर 52500 तक अनुदान दिया जा रहा है।

खेत तालाब योजना

किसानों को सिंचाई की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। राज्य सरकार ने तालाब के लिए उन्हें अनुदान देने का फैसला लिया है। जिसमें वह बारिश का पानी इकट्ठा कर पाएंगे, और सिंचाई भी कर पाएंगे। इसके साथ तालाब में वह चाहे तो मछली पालन, मखाना की खेती, मोती की खेती, सिंघाड़ा की खेती करके अतिरिक्त आमदनी भी ले सकते है। जिसमें खेत तालाब योजना के तहत 50% तालाब बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। यानी कि सिर्फ आधा खर्चा ही किसान को उठाना पड़ेगा।

किसानों को तालाब पर सब्सिडी

किसानों को तालाब पर सब्सिडी दी जा रही है। जिससे लागत तालाब की आधी हो जाएगी। वही निर्धारित लागत की बात कर तो अनुमान है कि 1,05,000 आ रही है। जिसमें 52,500 अनुदान मिलेगा और अनुदान का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा और उसके लिए बुकिंग करनी होगी। बुकिंग में ₹1000 टोकन मनी ऑनलाइन जमा करना होगा। आईए जानते हैं आवेदन कैसे करना है अधिक जानकारी के लिए कहां संपर्क करना है।

तालाब पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

तालाब पर सब्सिडी लेने के लिए किसान भाइयों को https://agridarshan.up.gov.in पर बुकिंग करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जनपद के कृषि विभाग के कार्यालय में जा सकते हैं। योजना का फायदा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही कुछ यहां पर शर्ते भी रखी गई है।

जैसे कि इस योजना का फायदा उन्हें मिलेगा जिन्होंने अपने खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली मतलब की ड्रिप या स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाया हुआ है या फिर त्रिपक्षीय अनुबंध आवेदन के साथ जमा कर रहे हैं तो योजना का फायदा उठा सकते हैं। आवेदन के बाद अनुदान की राशि दो किस्तों में किसानों को मिलती है जो की डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है। जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े- अमरूद की खेती के लिए पहले साल 48 हजार रु, दूसरे और तीसरे साल 24-24 हजार रुपए मिलेगा, इस योजना में करें आवेदन

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment